RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

77वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त,अबु इमरान ने गोपनीय शाखा एवं समाहरणालय परिसर में किया झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी।

पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने शहीद स्थल – फांसी तालाब पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद जय मंगल पांडे एवं नादिरअली शाह तथा पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

रेड क्रास में झंडोत्तोलन के पश्चात चेतना भारती के बच्चों को उप विकास आयुक्त ने खेल कूद हेतु टी-सर्ट एवं पठन-पाठन की सामग्रियों का वितरण किया।

77वें स्वतंत्रता दिवस की उपायुक्त, अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक,राकेश रंजन ने दी जिलावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

चतरा/ झारखण्ड 15 अगस्त।77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त अबु इमरान ने प्रातः 7 बजकर 30 मिनट पर अपने गोपनीय कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया। जिसके पश्चात वह समाहरणालय चतरा के लिए रवाना हुए। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने 08:00 बजे झंडोत्तोलन किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी, पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मौके पर जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन के पश्चात पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने 08 बजकर 15 मिनट पर शहीद स्थल – फांसी तालाब पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद जय मंगल पांडे एवं नादिरअली शाह के फोटो पर माल्यार्पण के साथ-साथ झंडोत्तोलन किया। वहीं 08 बजकर 25 मिनट पर पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, साथ हीं रेड क्रास, चतरा में 08 बजकर 30 मिनट पर झंडोत्तोलन किया। रेड क्रास में झंडोत्तोलन के पश्चात चेतना भारती के बच्चों को उप विकास आयुक्त ने खेल कूद हेतु टी-सर्ट एवं पठन-पाठन की सामग्रियों का वितरण भी किया।
उक्त कार्यक्रमों के पश्चात सभी वरीय पदाधिकारी मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा के लिए रवाना हुए।

Related posts

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बेहतर सेवा हेतु प्राप्त सम्मान में कंचन शल्य निकेतन के निदेशक डॉ पी सिंह ने जताई प्रसन्नता!प्रकट किया आभार

rktvnews

स्वच्छता में छोटे शहरों की श्रेणी में नगर पालिका खेकड़ा प्रदेश में अव्वल!नगर पालिका खेकड़ा ने एक नई पहल ऑपरेशन संस्कार अभियान भी चलाया।

rktvnews

श्रम विभाग की धावा दल की टीम ने डीएम और एसपी से किया मुलाकात।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 फरवरी 26

rktvnews

भोजपुर:जन सुराज पार्टी ने जिले में कमिटी का किया गठन, अभय सिंह को जिला अध्यक्ष, शिव शंकर सिंह को जिला महासचिव, पद्मा ओझा को महिला अध्यक्ष का प्रभार।

rktvnews

रायपुर : जब मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के दोस्त को लगाया गले।

rktvnews

Leave a Comment