RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

स्वतंत्रता दिवस : कुलपति ममता चंद्राकर के हाथों होगा ध्वजारोहण!आज शाम होगी ‘गगन दमामा बाज्यो’ की प्रस्तुति।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में धूमधाम से मनायी जाएगी स्वतंत्रता की वर्षगांठ।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय)। 14 अगस्त। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी जाएगी। कुलपति पद्मश्री डॉ ममता (मोक्षदा) चंद्राकर के द्वारा 15 अगस्त 2023 की सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा प्रो डॉ नमन दत्त के निर्देशन में राजगीत और देशभक्ति पर आधारित दूसरी प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो डॉ आईडी तिवारी ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह ध्वजारोहण के बाद कुलपति उद्बोधन देंगी। इस अवसर पर विद्यार्थी, समस्त अधिष्ठाता, शिक्षक, संगतकार, गैरशिक्षक कर्मचारी, अधिकारी सभी उपस्थित रहेंगे।
कुलसचिव प्रो डॉ तिवारी ने जानकारी दी है कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त की शाम 6.30 बजे परिसर क्रमांक 2 स्थित डॉ नरेंद्र देव वर्मा प्रेक्षागृह में सुप्रसिद्ध अभिनेता पीयूष मिश्रा द्वारा लिखित नाटक ‘गगन दमामा बाज्यो’ की प्रस्तुति नाट्य विभाग रंगमंडल के द्वारा दी जाएगी। इस नाटक में सुप्रसिद्ध रंग-निर्देशक संजय उपाध्याय का संगीत है। इस नाटक की प्रस्तुति ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ श्रृंखला के अंतर्गत होगी। इस नाटक का मंचन विश्वविद्यालय के थिएटर विभाग के हेड डॉ योगेंद्र चौबे के निर्देशन में होगा।

Related posts

आयुष मंत्रालय ने एआईआईए गोवा में “लोगों और ग्रह के लिए आयुर्वेद” विषय के साथ 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया।

rktvnews

जमुई:मानव श्रृंखला बना मतदान के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात नर्तक और सांस्कृतिक प्रतीक कनक राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

उत्तराखंड:वर्तमान समय में एआई और टेक्नोलॉजी का तेजी से बढ़ रहा महत्व: राज्यपाल

rktvnews

विधान पार्षद स्वर्गीय नागेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्य तिथि पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

rktvnews

गढ़वा:हेलमेट अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा पेट्रोल : उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment