RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

नगर निगम ग्रेटर, जयपुर द्वारा योग महोत्सव 2023 सम्मान समारोह आयोजित! योग की भारतीय संस्कृति का हो अधिकाधिक प्रसार:राज्यपाल

जयपुर/राजस्थान 14 अगस्त। राज्यपाल कलराज मिश्र ने योग की भारतीय संस्कृति के अधिकाधिक प्रसार का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय परम्परा में योग शारीरिक व्यायाम भर नहीं है बल्कि यह आंतरिक शांति और आत्म साक्षात्कार की जीवन यात्रा है।
राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार को नगर निगम ग्रेटर, जयपुर द्वारा बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित ’जयपुर योग महोत्सव 2023 सम्मान समारोह’ में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग आत्मविकास का सबसे बड़ा माध्यम है। यह हमें आदर्श जीवन शैली के जरिए स्वस्थ तन और स्वस्थ मन की ओर ले जाता है।
राज्यपाल ने कहा कि यदि मनुष्य योग को अपनाता है तो वह सकारात्मकता के भावों के साथ जीवन की उत्सवधर्मिता से जुड़ जाता है। योग के माध्यम से जीवन से जुड़ी जटिलताओं को आसानी से हल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों में योग को प्रोत्साहन देते हुए आधुनिक पीढ़ी को योगिक दिनचर्या से जोड़ने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए भस्त्रिका, कपाल भाति, त्रिबंध, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने योगाचार्यों से कहा कि आम जन को योग से जुड़े ऐसे आसान आसनों के बारे में अधिकाधिक बताएं, जिन्हें हर कोई कर सके।
राज्यपाल ने ’हर आंगन योग, हर घर निरोग’ की मुहिम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम ग्रेटर, जयपुर के इस आयोजन की सराहना की।
सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की परम्परा शुरू की और योग को सशक्त वैश्विक पहचान मिली।
नगर निगम ग्रेटर, जयपुर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने अपने संबोधन में 21 दिवसीय योग महोत्सव के अंतर्गत हुई गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
राज्यपाल ने महापौर को तिरंगा सौंपकर निगम के हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी रामू सैनी का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। उन्होंने समारोह में योग साधकों को योग विभूति सम्मान और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने कार्यक्रम में जयपुर योग महोत्सव की स्मारिका नवोन्मेष का लोकार्पण किया। आरम्भ में राज्यपाल कलराज मिश्र ने उपस्थितजन से संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया और मूल कर्त्तव्यों का पठन किया।
कार्यक्रम में देशभक्तिपूर्ण सुमधुर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मलखम्भ और योग कौशल की प्रस्तुतियां भी हुई।
कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त महेन्द्र सोनी, विभिन्न योग संगठनों के योगाचार्य, योग प्रशिक्षक और योग प्रेरक सम्मिलित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:17 नवंबर 23

rktvnews

मध्यप्रदेश:शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोटरी क्लब के कार्य प्रशंसनीय – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार।

rktvnews

सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी

rktvnews

वर्तमान आर्थिक विकास पर छात्राओं के बीच हुआ क्विज प्रतियोगिता!भारत विश्व का पांचवा विकासशील देश बना:डा सुप्रिया झा

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:गुड़ाबांदा एवं धालभूमगढ़ प्रखंड-अंचल कार्यालयों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment