RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

साँची में सौर ऊर्जा संरक्षण के लिए अदभुत प्रयास : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल/ मध्यप्रदेश 13 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रायसेनजिले के साँची में सौर ऊर्जा के संरक्षण के लिए अद्भुत प्रयास किया गया है। साँची, मध्यप्रदेश की पहली सोलर सिटी है। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास कार्यालय समत्व भवन में साँची सोलर सिटी के संबंध में तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने भोपाल में 17 अगस्त को विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल प्रदाय के लिये राशि वितरण एवं सीएम राइज स्कूल के कार्यक्रम तथा विदिशा जिले के कुरवाई में जनदर्शन यात्रा की तैयारियों की समीक्षा भी की। बैठक में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

साइकिल की राशि वितरण कार्यक्रम में जुड़ेंगे सभी स्कूलों के विद्यार्थी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि साइकिल के राशि वितरण कार्यक्रम में सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को वर्चुअली जोड़ा जाए। भोपाल में 17 अगस्त को हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा। मुख्यमंत्री चौहान सीएम राइज महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा भेल के भवन का भूमि-पूजन भी करेंगे। यह प्रदेश का सबसे बड़ा सीएम राइज स्कूल होगा।

कुरवाई में होगा 250 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 17 अगस्त को विदिशा जिले के कुरवाई में जनदर्शन यात्रा की बेहतर तैयारी की जाए। यात्रा से समाज का हर वर्ग और संस्थाएँ जुड़ें। यात्रा के बाद जन-सभा होगी,जिसमें 250 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर विदिशा को कार्यक्रम की सुव्यवस्थित तैयारी करने के निर्देश दिए।

Related posts

सैनिकों की बहादुरी की वीरगाथा है विजय टैंक:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने “समृद्ध ग्राम फिजिटल सेवाएं” पहल अंतर्गत समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

एआई रोबोट ने तिरुवनंतपुरम में शहरी स्वच्छता की अगली पीढ़ी को शक्ति दी।

rktvnews

श्रम एवं नियोजन भारत सरकार के संयुक्त सचिव की जिला भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत समीक्षा।

rktvnews

जयपुर:कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ हो सम्मानजनक व्यवहार,कानूनी प्रावधानों के संबंध में आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

विश्व ऊर्जा कांग्रेस 2024: इरेडा के सीएमडी ने नवीन और उभरती नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए नवोन्वेषी वित्तपोषण समाधानों की आवश्यकता पर बल दिया।

rktvnews

Leave a Comment