RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर जिलाधिकारी ने अपीलीय वादों की सुनवाई की।

बक्सर/बिहार 10 अगस्त। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आज बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो द्वारा अपील वाद की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। कुल 19 मामलों में से 18 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम एवं 01 सेवा शिकायत अपील से संबंधित की सुनवाई कार्यालय कक्ष में एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े पदाधिकारियों के साथ की गई। जिसमें से 04 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से संबंधित अपील का निष्पादन किया गया।
सुनवाई के क्रम में स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, जिला चकबंदी पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, अंचलाधिकारी केसठ, सिमरी, चक्की, ब्रह्मपुर, थानाध्यक्ष मुफस्सिल बक्सर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी इटाढ़ी, राजपुर, अंचलाधिकारी चौसा, बक्सर, डुमरांव एवं राजपुर उपस्थित थे।

Related posts

गंगा किनारे आर्सेनिकयुक्त जल और घटते भू जल स्तर को आयोजित धरने में बिहार सरकार पर जम कर बरसे भाजपाई।

rktvnews

आरा GRP और RPF ने संयुक्त रूप से मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी के विरुद्ध जागरूकता फ्लैग मार्च निकाला।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के जोरहाट में 17,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की वीसी द्वारा नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

रील्स की आभासी दुनिया का पैगाम क्या है???

rktvnews

राष्ट्रपति ने पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment