RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

डॉ राजीव “नीलकमल” और डॉ कनुप्रिया “राधा” उपाधि से सम्मानित।

समस्तीपुर/बिहार 10 अगस्त।स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आज समस्तीपुर स्थित आर पी मिश्रा हास्पीटल में डा राजीव कुमार मिश्रा को ‘नीलकमल’ और डॉ कनुप्रिया को ‘ राधा ‘ उपाधि से सम्मानित किया गया।
चिकित्सक द्वय को यह उपाधि दिव्यांगों को समर्पित अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था सोसायटी फॉर डिसैबिलीटी एण्ड रिहैबिलिटेशन स्ट्डीज नई दिल्ली की ओर से संस्था के मानद अध्यक्ष शिक्षाविद डॉ परमानन्द लाभ और उनकी पत्नी आशा लाभ ने अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनकी स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामनाएं की गई। चिकित्सक द्वय को यह सम्मान उनकी कुशलता, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार को देखते हुए दिया गया।
चिकित्सक द्वय को उपाधि मिलने पर लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है।हर्ष व्यक्त करने वाले में साहित्यकार विनयकृष्ण, अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद से सम्बद्ध शिक्षा मंच के संयोजक प्रो पी के झा प्रेम, समाजसेवी उदय शंकर सिंह, शैलेन्द्र कर्ण, कवि राजकुमार चौधरी, हास्यकवि विष्णु केडिया,एस डी आर एस के डा संध्या कुमारी,अजय कुमार कर्ण,रमण कुमार व संजय कुमार आदि प्रमुख हैं।

Related posts

गिरीडीह: उपायुक्त ने जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

बागपत:हर घर तिरंगा …हर घर स्वच्छता की थीम पर नगर पालिका बागपत ने निकाली तिरंगा यात्रा।

rktvnews

मंत्री रेखा आर्या ने लेलू स्थित स्पोर्ट कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

rktvnews

कोइलवर के मोहम्मदपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर विचार गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

आग का घूंट पीती हूं, पीती हूं और फिर से पीती हूं, मैं नशे में हूं : कमला सुरैय्या

rktvnews

पटना: आपदा प्रबंधन विभाग सचिव ने वीसी के माध्यम से की सभी जिलों के आपदा मामलों की प्रगति की समीक्षा,दिए महत्वपूर्ण निदेश।

rktvnews

Leave a Comment