RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट- राजस्थान को मिला बेस्ट हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड

जयपुर/राजस्थान 07अगस्त। विश्व पटल पर राजस्थान अपनी कला-संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थलों, प्रसिद्ध मंदिरों, प्राचीन दुर्गों, महलों, स्वादिष्ट व्यंजन, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। देश-दुनिया में विशेष पहचान रखने वाले राजस्थान को बेस्ट हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है।
चेन्नई में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट में राजस्थान को पर्यटन विभाग के प्रतिनिधित्व में ’वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विरासत स्थल’ पुरस्कार के लिए चुना गया।
समारोह में पर्यटन विभाग की तरफ से उप निदेशक अजय शर्मा व पर्यटक अधिकारी सिराज कुरेशी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। राजस्थान पर्यटन दल द्वारा एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से राज्य सरकार की ओर से पर्यटन क्षेत्र में उठाए गए कदमों, नवीन योजनाओं की जानकारी और पर्यटन प्रचार फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही राजस्थान के पर्यटन समुदाय के आठ सह-प्रदर्शकों ने राजस्थान पर्यटन पवेलियन में पधारे स्थानीय ट्रैवल एजेंटों और आम जन को राजस्थान के पर्यटन स्थलों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक, अनाबद्ध निधि अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त ने कृषि, गव्य, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता, भू-संरक्षण एवं पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियेां को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

नोएडा:नायक है पुस्तक और गूगल सहायक : डॉ. देवेन्द्र दीपक

rktvnews

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने सोशल मीडिया व ओटीटी प्लेटफॉर्म को विनियमित करने वाले मौजूदा कानूनों को मजबूत करने और सामाजिक सहमति बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान भोजपुर और बक्सर जिले में 1000 करोड़ से ऊपर की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:उदवंतनगर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment