RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

उपायुक्त अबु इमरान के पहल से जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मिली स्वीकृति!जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 204 बालक व बालिकाओं ने चयन प्रशिक्षण/प्रतिभा चयन खोज में भाग लिया,चयनित खिलाड़ियों को एनआईएस कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चतरा/ झारखंड 06 अगस्त।उपायुक्त अबु इमरान के पहल से पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग तथा भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की स्वीकृति मिली है।
जिला खेल पदाधिकारी सह जिला नजारत उप समाहर्ता तुषार रॉय ने बताया कि बच्चों के चयन प्रशिक्षण हेतु दिनांक 6 अगस्त और 7 अगस्त को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में चयन प्रशिक्षण/प्रतिभा चयन खोज निर्धारित की गई थी। लेकिन आज 6 अगस्त को ही सभी प्रतिभागियों को सूचित करते हुए प्रतिभा चयन खोज का आयोजन किया गया। कुल 204 बालक व बालिकाओं ने भाग लिया।
चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में से कुल 15 बालक एवं 15 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित बच्चों को एनआईएस कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उक्त मौके पर जिला खेल पदाधिकारी सह जिला नजारत उप समाहर्ता तुषार रॉय ,अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा जिला ओलंपिक संघ,राकेश कुमार सिंह सचिव जिला ओलम्पिक संघ,कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी जिला ओलम्पिक संघ,शत्रुदिन अहमद सचिव जिला फ़ुटबाल संघ,समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

आरा नगर निगम से करवाना है काम तो करना पड़ेगा “अनशन” 🤪

rktvnews

इंदौर में बुधवार को भी जारी रही फटाखा दुकानों/ फैक्ट्री/गोदामों की जांच।

rktvnews

इंदौर:दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

मध्यप्रदेश:औषधीय फसलों में नवाचार कर विशिष्ट पहचान बनाई कमलाशंकर ने।

rktvnews

जिलाधिकारी ने लाल कुंआ विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

बसंत स्नान के बाद प्रयागराज महाकुंभ 2025 में फिर आयोजित होगा संस्कृति का महापर्व।

rktvnews

Leave a Comment