RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

काबिले तारीफ़ है गया जिलाधिकारी!

किसानों के बीच जिलाधिकारी

RKTV NEWS/अनिल सिंह 04 अगस्त।फतेहपुर से टनकुप्पा जाने के क्रम में रास्ते में जिला पदाधिकारी ने किसानों द्वारा किए जा रहे रोपनी को देखकर स्वयं गाड़ी से उतरकर किसानों के बीच जाकर रोपनी के संबंध में जानकारी ली साथ ही जिला पदाधिकारी ने किसानों से उनसे सिंचाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसानों ने बताया कि यहां पर कोई आहर नहीं है, बिजली के सहारे पंप सेट के माध्यम से रोपनी किया जा रहा है। उन्होंने जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया कि मायापुर शिव मंदिर के समीप ट्रांसफार्मर खराब है यदि ट्रांसफार्मर नया लगने से किसानों को पर्याप्त वोल्टेज मिलता जिससे और तेजी से किसान रोपनी का कार्य कर लेते। इस पर जिला पदाधिकारी ने तुरंत अधीक्षण अभियंता बिजली को ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिए। किसानों ने बताया कि यदि 15 अगस्त तक लगातार वर्षा रहेगी तो काफी अच्छी मात्रा में रोपनी जिले में हो जाएगी। किसानों ने पोवाली पइन एवं मायापुर के बरमसिया पइन के जीर्णोद्धार करवाने का अनुरोध किया। किसान ने बताया कि उपरोक्त पइन काफी पुराना पइन है। इसे जीर्णोद्धार की अत्यंत आवश्यकता है, जिससे अधिक मात्रा में पानी सिंचाई के लिए मिल सकेगा। अचानक किसानों के बीच पहुंचे जिला पदाधिकारी के आगमन पर किसानों ने काफी खुशी प्रकट किया कि हम जैसे किसान जो खेत में अपना काम कर रहे थे उसे देख अपनी गाड़ी को रोककर हम किसान के बीच आकर हमारी समस्या को सुनने का कार्य किया है।

Related posts

भोजपुर: संदेश प्रखंड के रानीसागर चिल्हौस पंचायत में जन संवाद का आयोजन।

rktvnews

शराब मामले का आरोपी गिरफ्तार,गया जेल।

rktvnews

पश्चिम चंपारण में निर्वाचक सूची 2025 का अंतिम प्रकाशन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 मार्च 26

rktvnews

हर चीज में जाति है, जाति से अलग कुछ भी नहीं : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

राजस्थान:विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment