RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

बेंगलुरु-मैसूरु एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग के साथ टोल फ्री सर्विस रोड 2/3 पहिया वाहनों के लिए उपलब्ध।

नई दिल्ली/02 अगस्त।बेंगलुरु-मैसूरु एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे पर 01.08.2023 से 2/3-पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालाँकि, ये 2/3 पहिया वाहन टोल फ्री सात-मीटर चौड़ी, दो-लेन सर्विस रोड का उपयोग कर सकते हैं, जो एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग के दोनों ओर उपलब्ध होती है।
वर्तमान में, बिदीदी, रामानगर एवं चन्नपटना और मांड्या में रेलवे ओवर ब्रिज के कारण सर्विस रोड पर तीन गैप हैं, लेकिन वाहन इन गैप्स पर पुराने मैसूरु रोड का उपयोग कर सकते हैं। इसी प्रकार 2/3 पहिया वाहन, एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए सर्विस रोड पर 79.6 किमी और पुराने मैसूरु रोड पर 35.4 किमी तक की यात्रा कर सकते हैं। हालाँकि, यदि वे एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे से इन तीन शहरों में जाना चाहते हैं, तो सर्विस रोड उपलब्ध है। 118 किमी लंबे एक्सेस नियंत्रित राजमार्ग पर सर्विस रोड को निर्बाध बनाने के लिए, सर्विस रोड पर तीन आरओबी का निर्माण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। एनएचएआई पुराने मैसूरु बेंगलुरु रोड के बाईपास के हिस्से को भी सुधार करेगा।
बेंगलुरु-मैसूरू एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग को एक हाई-स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के मोटर वाहनों के लिए गति सीमा 80-100 किमी/घंटा है। तेज़ गति वाले वाहनों की आवाजाही तुलनात्मक रूप से धीमी गति से चलने वाले वाहनों की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकती है। इसलिए, धीमी गति से चलने वाले वाहनों जैसे दो और तीन पहिया वाहनों को गलियारे का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-275 के एक हिस्से को कवर करता है।
बेंगलुरु-मैसूरु एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे पर पिछले छह महीनों के दुर्घटना आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 30 प्रतिशत दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन शामिल थे, जिनके चालकों में से अधिकांश को घातक या गंभीर चोटें लगी थीं। 65-75 प्रतिशत दुर्घटनाओं में 160 किमी प्रति घंटे तक की तेज गति से चलने वाले कार/बाइक जैसे वाहन शामिल थे। 25 प्रतिशत दुर्घटनाओं के मामलों में पीछे की ओर से वाहन की टक्कर शामिल है, जिसका मुख्य कारण धीमी गति से चलने वाले वाहनों द्वारा सबसे दाहिनी लेन पर कब्जा करना और लेन अनुशासन का पालन न करना है।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा बनाए रखना एनएचएआई के लिए उच्च प्राथमिकता पर है और यह यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 08 मई 25

rktvnews

16 से 22 नवंबर तक मतदाता जागरूकता हेतु मनाया जाएगा सतरंगी सप्ताह!जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक बूथ लेवल पर मनाए जाने के दिए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:छठे चरण की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग 16 से 25 फरवरी, 2023 तक मुंबई में ‘दिव्य कला मेले’ का आयोजन करेगा

rktvnews

मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने डीआरडीए स्थित प्रशिक्षण भवन हॉल के सौंदर्यकरण कार्य का किया उद्घाटन!डीआरडीए परिसर से ऑनलाइन माध्यम से हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में पूर्ण कुल 8 पीसीसी पथ का भी उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment