RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जेएसएलपीएस – जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के गठन एवं मार्गदर्शन हेतु बैठक संपन्न!जोरी ब्रूड लाह फार्म की खेती के उत्पादन को बढ़ावा दें,प्राप्त लक्ष्य के अनुसार अधिक से अधिक किसानो को जोड़ा जाएं ,प्रत्येक तीन माह पर कार्य प्रगति की होगी समीक्षा:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 31 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस – जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के गठन एवं मार्गदर्शन हेतु बैठक की गई।
बैठक में जोरी ब्रूड लाह फार्म को पुन: प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा ब्रूड फार्म की खेती के उत्पादन को बढ़ावा दें और अधिक से अधिक किसान को लाह की खेती के लिए जोड़ा जाए। आगे उन्होंने कहा प्रत्येक तीन माह पर एक बार लाह की खेती के प्रगति की समीक्षा की जाएगी। महिला कृषकों को क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास हेतु प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कहा वित्तीय वर्ष 23-24 में राज्य कार्यालय द्वारा प्राप्त लक्ष्य के अनुसार अधिक से अधिक किसानो को जोड़ा जाएं ताकि लाह का उत्पादन लक्ष्य अनुसार शत प्रतिशत पूर्ण हो सके। जेएसएलपीएस को जोरी लाह फार्म में वन विभाग से आपसी समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, जेएसएलपीएस डीपीएम अनिल डुगडुग, सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा:रघुपति यादव

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: मतदान के प्रति जागरूकता को ले अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर के नेतृत्व में जीविका दीदियों एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा कैंडल मार्च।

rktvnews

पटना:नलिन विलोचन शर्मा की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई लघुकथा-गोष्ठी।

rktvnews

आरा नगर निगम को टैक्स वसुलने के लिए निजी कम्पनी को देने का भाकपा माले विरोध करता है!आरा नगर निगम मे व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

शेमारू उमंग के शो ‘श्रवणी’ के सेट पर अभिनेत्री आरती सिंह बनीं प्रैंक्स्टर, जानिए!

rktvnews

Leave a Comment