RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रतिदिन कई परिवारों को मिल रही पुरस्कार राशि की सौगात, पूरणमल, पिंटू और कमलेश ने जीती पुरस्कार राशि।

जयपुर/राजस्थान 31 जुलाई।जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट सभी प्रदेशवासियों को पुरस्कार राशि जीतने का मौका दे रहा है और प्रतिदिन सैकड़ों परिवारों को पुरस्कार के रूप में धन राशि का लाभ भी मिल रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे हैं। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
सोमवार को जारी हुए शुक्रवार, 28 जुलाई के परिणाम में सपोटरा, करौली के 73 वर्षीय पूर्णमल शर्मा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।
दूसरे स्थान पर खंडेला, सीकर के 24 वर्षीय पिंटू वर्मा रहे। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार सीकर के 25 वर्षीय कमलेश ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1,000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

Related posts

तीन दिवसीय ऑक्टेव-25 का शुभारंभ छग के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका करेंगे।

rktvnews

सारण:स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 दिसंबर 25

rktvnews

हरियाणा का गाँव बड़वा: प्राचीन झांग-आश्रम जहाँ मुग़ल बादशाह जहाँगीर ने डाला था डेरा।

rktvnews

चाईबासा;धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 अप्रैल 24

rktvnews

Leave a Comment