RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

दिल्ली पुस्तक मेला 2023 अपने साहित्यिक खजाने का प्रदर्शन करने को पूरी तरह तैयार।

नई दिल्ली/28 जुलाई।प्रकाशन विभाग दिल्ली पुस्तक मेला 2023 में अपने साहित्यिक खजाने का प्रदर्शन करने को पूरी तरह तैयार
‘राष्ट्र निर्माण में पुस्तक’ विषय पर केंद्रित दिल्ली पुस्तक मेला 29 जुलाई से 2 अगस्त, 2023 तक प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है
प्रकाशन विभाग पुस्तकों और पत्रिकाओं के अपने व्यापक संग्रह का प्रदर्शन करेगा और चुनिंदा पुस्तकों पर भारी छूट भी देगा
दिल्ली के बहुप्रतीक्षित पुस्तक मेला, दिल्ली पुस्तक मेला में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रकाशन विभाग भाग ले रहा है। यह मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में 29 जुलाई से 2 अगस्त, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। मेले के इस 27वें संस्करण का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स (एफआईपी) के सहयोग से भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) कर रहा है। प्रकाशन विभाग प्रगति मैदान के हॉल नंबर 11 में स्टॉल नंबर 12 पर पुस्तकों और पत्रिकाओं के अपने विस्तृत संग्रह का प्रदर्शन करेगा और चुनिंदा पुस्तकों पर भारी छूट भी देगा।
पुस्तक मेले की थीम ‘राष्ट्र निर्माण में पुस्तक’ का जश्न मनाते हुए और आजादी का अमृत महोत्सव की भावना को पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए प्रकाशन विभाग मेले में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास पर पुस्तकों का अपना समृद्ध संग्रह लेकर आएगा है। प्रदर्शित पुस्तकें आगंतुकों और पुस्तक प्रेमियों के मन को समान रूप से मोहित कर लेंगी। प्रदर्शनी में गांधीवादी साहित्य, इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम, व्यक्तित्व और जीवनियां, भूमि और वहां के लोग, कला और संस्कृति, सिनेमा और बच्चों के साहित्य जैसे कई विषयों पर किताबें शामिल हैं। प्रकाशन विभाग राष्ट्रपति भवन पर अपनी विशेष पुस्तकें और राष्ट्रपतियों, उपराष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के चयनित भाषणों का संग्रह भी पेश कर रहा है, जो विशेष रूप से प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित हैं।
किताबों के अलावा, योजना, कुरूक्षेत्र, आजकल और बाल भारती जैसी प्रकाशन विभाग की लोकप्रिय और व्यापक रूप से प्रसारित पत्रिकाएं भी स्टॉल पर उपलब्ध होंगी। मेले में पहुंचे लोग प्रकाशन विभाग की प्रकाशित पत्रिकाओं और एंप्लॉयमेंट न्यूज/रोजगार समाचार की वार्षिक सदस्यता भी खरीद सकते हैं।
छात्रों, विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को प्रकाशन विभाग के स्टॉल पर उपयुक्त पुस्तकें मिलेंगी जो उन्हें परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेंगी। प्रकाशन विभाग के बच्चों के साहित्य का समृद्ध संग्रह बच्चों और अभिभावकों द्वारा समान रूप से पसंद किया जाता है। प्रकाशन विभाग के पास उन सभी लोगों के लिए कुछ न कुछ है जिनकी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में अधिक जानने, देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की खोज करने, राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रीय नेताओं के बारे में जानने, या बस एक अच्छी पुस्तक खोजने में रुचि हो। मेले को लेकर प्रकाशन विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

Related posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न।

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेश से रोजगार-अटल संकल्प विषय पर लगी प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माणाधीन टर्मिनल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के दिये निर्देश।

rktvnews

पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए अतिरिक्त पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया।

rktvnews

जयपुर:जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का 20 वां दीक्षांत समारोह आयोजित ।

rktvnews

गया:रेरा बिहार द्वारा आयोजित हुआ एक दिवसीय संवेदीकरण-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला।

rktvnews

Leave a Comment