RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

बाइक दुर्घटना में जख्मी मजदूर  की इलाज के दौरान मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 जुलाई।भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर – करनामेपुर सड़क पर डुमरिया गांव के समीप बाइक दुर्घटना में घायल मजदूर विनोद चौधरी की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक विनोद चौधरी (38 वर्ष) सहजौली के जवाहर चौधरी का पुत्र बताया जाता है। इस घटना से मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया। रोते-रोते सबका बुरा हाल है। विनोद चौधरी सरना गाँव से काम करके बाइक से अपने गांव आ रहा था कि डुमरिया गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दिया। बुरी तरह जख्मी विनोद चौधरी को शाहपुर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद आरा और पटना रेफर कर दिया गया। पटना के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक विनोद चौधरी को  दो पुत्री और दो पुत्र समेत चार संतानें हैं। सबसे बड़ी बेटी काजल कुमारी (8 वर्ष), पुत्र रवि कुमार (6 वर्ष), पुत्री ठंठू कुमारी (5 वर्ष) और सबसे छोटा बेटा अंकित कुमार (लगभग 3 वर्ष) का है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था।

Related posts

प्रधानमंत्री ने बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बीएसएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

एक दिवसीय राजस्थान गांधी दर्शन सम्मेलन का हुआ आयोजन।जिले से बड़ी संख्या में गांधी विचारकों और प्रचारकों ने लिए हिस्सा।

rktvnews

भोजपुर : दो शराबी गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वन एवं पर्यावरण विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: हक-न्याय-बराबरी के लिए भाकपा-माले को विजयी बनाओ:शिव प्रकाश रंजन

rktvnews

Leave a Comment