RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

म.प्र. राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 27 जुलाई से 7 अगस्त तक पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 20 जुलाई।मध्यप्रदेश में देश की पहली ई-स्पोर्ट्स अकादमी शुरू होने जा रही है। इसके लिए मध्यप्रदेश राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के माध्यम से टेलेंट सर्च किया जायेगा। यह चैंपियनशिप 27 जुलाई से 7 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जायेगा। इसमें 12 से 17 वर्ष के युवा bit.ly/mpopenregistrations लिंक पर 25 जुलाई तक अपना पंजीयन करा सकते है। चयनित ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को 12 महीने का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जायेगा।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मध्यप्रदेश में दो ऐसे नए अकादमी खोलने की घोषणा की है, जो आगामी ओलम्पिक और एशियन गेम्स का हिस्सा होंगी। इस बार ब्रेक-डांस को खेलों के रूप में शामिल किया गया है। प्रदेश में प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय बी बॉयर श्री करीम और भारत के मशहूर बी बॉयर श्री आरिफ चौधरी हर जिले में टेलेंट सर्च कर नई प्रतिभाओं का चयन कर रहें हैं।
ई-स्पोर्ट्स के लिए जूनियर चैंपियनशिप के द्वारा टेलेंट सर्च में खेल विभाग द्वारा 80 प्रतिशत सीट प्रदेश के खिलाड़ियों के लिये तथा 20 प्रतिशत सीट राज्य के बाहर के लिए खिलाड़ी निर्धारित हैं। ई-स्पोर्ट्स गेमिंग को कॉम्पेटेटिव स्पोर्ट्स के रूप में पदक जीतने वाले खेल की श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में शामिल किया गया है। वर्ष 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था। सितम्बर में शुरू होने वाले एशियन गेस्म में भी ई-स्पोर्ट्स शामिल है।

Related posts

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी और गुप्ता-क्लिंस्की इंडिया इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

rktvnews

पेरिस में एआई एक्शन समिट 2025 के अवसर पर दूसरा भारत-फ्रांस एआई नीति गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिव्या देशमुख को ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी।

rktvnews

बजट 2024 सबका साथ,सबका विकास,भविष्य की गारंटी और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करनेवाला: दुर्गा राज

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 मई 26

rktvnews

छत्तीसगढ़:बस्तर में युद्ध विराम और शांति वार्ता की अपील, माकपा के विजू कृष्णन ने कहा : राज्य प्रायोजित हत्याएं शर्मनाक

rktvnews

Leave a Comment