RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मासूम के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सहयोगियों संग अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव! अपने क्षेत्र के गरीब , असहाय और जरूरतमंदों की सेवा को सदैव तत्पर हूं:रघुपति यादव

मासूम की मां से उसके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रघुपति यादव

आरा/ भोजपुर (अमरेश सिंह) 19 जुलाई। बड़हरा विधान सभा क्षेत्र के कायमनगर पंचायत के ज्ञानपुर के निवासी स्वर्गीय शेष महतो के 6 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार महतो जिसका विगत कुछ दिनों पहले दो तल्ले छत से गिरने के कारण हाथ की हड्डियां 3 जगहों से टूट गई थी। बिना पिता के उक्त गरीब मासूम के इलाज के लिए पूर्व बड़हरा विधान सभा प्रत्यासी सह जनाधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष रघुपति यादव ने आरा के सदर अस्पताल में समुचित इलाज के लिए भर्ती करवाया था। पूर्व विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव ने अस्पताल के चिकित्सक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमन सिंह से मिलकर मासूम का निःशुल्क ऑपरेशन करवाने का आग्रह किया गया था और आग्रह स्वरूप डॉ अमन सिंह ने बच्चे का सफल इलाज किया था। आज भी सदर अस्पताल आरा पहुंच कर रघुपति यादव ने उक्त मासूम का कुशलक्षेम परिजनों से मिलकर जाना और इस संबंध में चिकित्सक से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जहां चिकित्सक डॉ अमन सिंह ने बताया की अब प्रिंस कुमार पहले से काफी बेहतर है और आज उसका नाम काट घर भेजा जा रहा है। मासूम के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव ने डॉ अमन सिंह का गरीबों के प्रति सेवा भावना के लिए उनका तहे दिल से आभार प्रकट करते हुए उनको धन्यवाद दिया। मासूम का कुशलछेम जानने के दौरान रघुपति यादव ने कहा की मैं अपने क्षेत्र के गरीब असहाय और जरूरतमंदों की सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर हूं और जब तक मेरी सांसे है ये सेवा भावना रहेगी। रघुपति यादव के साथ उनके सहयोगियों में मुख्य रूप से मनोज पांडेय,अजीत बिंद,दशरथ बिंद,मदन यादव, चंगनी यादव,नंद किशोर यादव एवं राजकुमार शामिल थे।

Related posts

छत्तीसगढ : राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 4 दिसंबर को।

rktvnews

भोपाल:प्रदेशभर में अपना दल (एस) ने मनाई भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रधानमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान घोषित की गयी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

नीति आयोग ने प्रौद्योगिकी मूल्यांकन में क्रांति लाने और भारत में नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए टीसीआरएम मैट्रिक्स फ्रेमवर्क का अनावरण किया।

rktvnews

राजस्थान:बारिश से उत्पन्न स्थिति की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:रो. मंजीत आनंद बने रोटरी क्लब आरा के प्रेसिडेंट, पद ग्रहण कर बोले जन सेवा से क्लब होगा प्रतिष्ठित।

rktvnews

Leave a Comment