RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आरा नगर निगम में फाइलेरिया जागरूकता सेमिनार आयोजित!बचाव के लिए साल में एक बार दवा अवश्य ले:डॉ के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 जुलाई। नगर निगम सभागार में आरा महापौर इंदु देवी की अध्यक्षता में फाईलेरिया जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा उपस्थित रहे।डा सिन्हा ने बताया की
फाईलेरिया एक गंभीर बीमारी है जिसका बचपन से लेकर कभी भी संक्रमण हो सकता है। रोग का लक्षण कई वर्षों के बाद जैसे साधारण खांसी ,हाफ ,उजला पेशाब और गंभीर कॉम्प्लिकेशन हाथीपांव, हाइड्रोसिल,ब्रेस्ट स्वेलिंग आदि हो सकते हैं और गंभीर स्थिति में सूजन में घाव तथा विकलांगता भी होती है । इसलिए सबको साल में एक बार बचाव हेतु इसकी दवा जरूर लेनी चाहिए।
मुख्य वक्ता पीसीआई की डॉक्टर फातिमा ने बताया कि क्यूलेक्स मच्छर के काटने के बाद ओकेरीरिया बैंकक्राफटाई नामक जीवाणु से यह रोग होता है ।इसकी जांच रात्रि में रक्त संग्रह से होती है। हर किसी को साल में एक बार डीईसी की 100 mg की एक गोली बच्चों को ,2गोली बड़े बच्चों को और बड़ों को 3 गोली अल्बेंडाजोल के साथ लेनी चाहिए ।इस सेमिनार में सहायक नगर आयुक्त के साथ, नगर निगम के सभी कर्मी एवं सभी वार्डों के वार्ड पार्षद मौजूद थे।
फाईलेरिया का दवा वितरण 10 अगस्त से शुरू होगा।वार्ड के सारे लोगों को दवा दिलाने में मदद करने का उन लोगों ने आश्वासन दिया ।एक भी व्यक्ति दवा लेने से नहीं छूटे इसका विशेष प्रोग्राम बनाया गया।

Related posts

दुमका:नगरपालिका चुनाव:कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता कर रहे हैं मताधिकार का प्रयोग,उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण एवं मतदाताओं से की बातचीत।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल से केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य भेंट

rktvnews

पीरियड लीव वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज।

rktvnews

लकड़ी पर उकेरी हुई वोटुड़ी कलाकृति को जिला कलेक्टर को किया भेंट।

rktvnews

सांसद सह अध्यक्ष जिला विकास समन्वय समिति एवं निगरानी समिति चंदन सिंह की अध्यक्षता में दिशा की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने केएलई कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment