RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

रोहतास जिले में योजनाओं के लाभ का घुस का रेट चार्ट वृद्धा पेंशन ₹ 3000,परिवारिक लाभ ₹10000!रोहतास में बिन घुस के नहीं होता है कोई काम: तोराब

घुस मांगने वाली कर्मचारी के खिलाफ प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया आवेदन

RKTV NEWS/ अनिल सिंह 18 जुलाई।आज प्रखंड मुख्यालय रोहतास में दो महिलाएं बिलखते हुए अपनी गुहार लगाने प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास पहुंची और कहने लगीं कि आपके ब्लॉक में बिन पैसा लिए कोई काम नहीं होता है पैसा दे देने पर काम तुरंत हो जाता है और ना देने पर कई बार दौड़ाने के बाद कह दिया जाता है कि काम नहीं होगा जहां जाना है जाओ, आज ताजा मामला प्रकाश में तब आया जब नगर पंचायत रोहतास निवासी कौशल्या देवी रो रो कर कहने लगी के उसके पति का छत से गिरने के बाद देहांत हो गया था, उनका पति ही घर में अकेला कमाने वाला था, आज भी छोटा बेटा सड़क बेचता है बादाम, मृत्यु के बाद परिवारिक लाभ के लिए पिछले 6 महीने से लगातार प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रही हूँ, राधिका देवी नाम की एक कर्मी मुझसे सरकार की तरफ से मिलने वाले 20000 परिवारिक लाभ की राशि दिलाने के नाम पर ₹10000 की मांग कर रही है, अब मैं गरीब महिला 10,000 देने में सक्षम नहीं हूँ, घर चलाने तक का पैसा नहीं है, इसलिए अपनी शिकायत लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंची हूँ, वहीं बकनौरा पंचायत से सुंदर गंज निवासी वृद्ध महिला नूरजहां खातून कहती हैं कि पिछले 1 साल से हमारा वृद्धा पेंशन बंद कर दिया गया है और चालू कराने के नाम पर हमसे ₹3000 मांगा जाता है, बीते दिनों वार्ड सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी संयुक्त रूप से ब्लॉक में अवैध उगाही पर सवाल उठाया था।

शोषित महिला के साथ मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तोराब नियाज़ी (बायें)

वही इस पूरी घटना पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी तोराब नियाज़ी कहते हैं कि प्रखंड मुख्यालय में किसी भी काम के लिए कई बार चक्कर लगाना होता है, बिना पैसा दिए कोई काम हो जाए ऐसा संभव नहीं लगता, जैसे मुख्यमंत्री कन्या योजना, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, परिवारिक लाभ, शौचालय निर्माण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई सरकारी योजनाओं में लाभार्थी तक लाभ पहुंचते-पहुंचते जाने कितना पर्सेंट कमीशन देना होता है, आज ही जब बने इस तरह के घटना की शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी को किया तो उन्होंने यह कहते हुए फोन काट दिया कि जो भी बात है लिखकर देना है तो दीजिए वरना आपसे बात करना ही बेकार है, क्योंकि घटना एक दो नहीं बल्कि अनेक है तो हर घटना को लिखकर दे पाना संभव नहीं इसलिए तत्काल आदरणीय वरीय पदाधिकारी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को संज्ञान लेना चाहिए ताकि भविष्य में गरीबों के साथ किसी अधिकारी या नेता का शोषण ना हो वहीं भाजपा नेता विशाल देव ने भी इस तरह मामले को सही ठहराते हुए कहा है की कि जल्द से जल्द इस तरह से उगाही बंद हो। मौके पर भाजपा नेता संजीव सिंह, वार्ड आठ एवं सात प्रतिनिधि विनोद कुमार वा अमन गुप्ता, हरियर यादव, श्याम नारायण पासवान, मुन्नी देवी, शकुंतला देवी एवं अन्य कई लोग उपस्थित रहे ।

Related posts

मध्यप्रदेश:भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी के लिए स्टूडियो सेटअप की दी मंजूरी।

rktvnews

ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग(एफएलसी) एवं लोकसभा निर्वाचन की अन्य तैयारियों के संबंध में बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 फ़रवरी 25

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा:मुख्य सचिव ने की सभी जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

31 अगस्त को शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ करेगा धरना प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment