RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

जिलाधिकारी ने किया जनता दरबार का आयोजन।

गोपालगंज/बिहार 14 जुलाई।जिला पदाधिकारी ,गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा आज समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी द्वारा फरियादियो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया और उसके निराकरण के लिए निदेश दिये।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनंत कुमार एवं जिला सूचना एवं जन संम्पर्क पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार द्वारा भी आने वाले फरियादियों से समाहरणालय के न्यायालय कक्ष में प्रत्येक से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देश दिया गया ।
जनता दरबार में जमीन ,शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधित शिकायतों का फरियादियों द्वारा आवेदन दिया गया।
मिलने वालों में श्यामदेव यादव जिला देवरिया ,हाफिज नजर इमाम प्रखंड बरौली ,आलोक कुमार प्रखंड उचकागांव ,अमृता कुमारी प्रखंड गोपालगंज ,खुशबू नेशा प्रखंड मॉंझा ,सद्दाम हुसैन जिला छपरा ,रामनाथ चौरसिया प्रखंड भोरे, परमहंस कुमार प्रखंड फुलवरिया, एजाज आलम प्रखंड कुचायकोट, कलावती देवी प्रखंड गोपालगंज, नीतू देवी प्रखंड कुचायकोट ,साबरा खातून प्रखंड माझा ,बीपत हाजरा प्रखंड माझा ,बसंत कुमार सिंह प्रखंड बरौली ,आदित्य कुमार तिवारी प्रखंड गोपालगंज ,केशव मिश्रा प्रखंड भोरे ,जनक लाल प्रसाद प्रखंड गोपालगंज ,बिंदु देवी प्रखंड कुचायकोट ,सुरेंद्र प्रसाद प्रखंड गोपालगंज ,कोहारी शर्मा प्रखंड भोरे ,अखिलेश कुमार प्रखंड माझा ,देव नाथ शर्मा प्रखंड माझा आदि फरियादी थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मत्स्य पालन क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

चतरा:नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सीहोर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 जून 24

rktvnews

फिक्र नॉट! सब ठीक है…कहने वाले की स्मृति में नम हुई आंखे।

rktvnews

अमृत उद्यान 16 अगस्त से जनता के लिए खुलेगा।

rktvnews

Leave a Comment