RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी ने यमुना नदी के काठा व अलीपुर तटबंध का किया निरीक्षण!बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्राम वासियों से की वार्ता।

बागपत/उत्तर प्रदेश 13 जुलाई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 12 जुलाई को खेकड़ा तहसील के यमुना नदी के तट के अलीपुर व काठा तटबंध का निरीक्षण किया और यमुना नदी के जल स्तर का जायजा लिया उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि बाढ़ क्षेत्र के जो दो-तीन गांव पूर्व में प्रभावित हुए थे उनमें समस्त चाक-चौबंद व्यवस्था रहे यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम ,तहसीलदारों को नदी के तट पर आने वाले गांव में जल स्तर के दृष्टिगत सूचना प्रसारित किये जाने के निर्देश दिये जिस पर तहसील के तहसीलदार सर्वे करा रहे हैं किसी को किसी तरह की कोई समस्या हो तो तत्काल बताएं । जिला प्रशासन कटिबंध है कि किसी भी तरह की कोई जनहानी नही होने दी जायेगी और जलस्तर नीचे गिर जाए जाने की भी संभावना है ।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त बाढ़ क्षेत्र की 12 चौकियों पर कर्मचारी अलर्ट रूप में तैनात रहे और बाढ़ चौकियों के माध्यम से भी निगरानी करते रहे, कलेक्ट्रेट बाढ़ कंट्रोल रूम का 0121-2220520 संचालित रहना चाहिए बाढ़ कंट्रोल रूम सिंचाई विभाग का 9412752348 है जिस पर कर्मचारी तैनात रहे और कोई भी समस्या है तो संबंधित एसडीएम को या अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज 8005467557 को तत्काल सूचना दे सकते है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज वर्मा ,एसडीएम ज्योति शर्मा, अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: द होली सेवियर चर्च में की गई प्रार्थना सभा , निकाली गई रैली।

rktvnews

वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ प्रधानमंत्री की बैठक।

rktvnews

दुर्गा दास उइके ने जनजातीय कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

दवाओं के मूल्य निर्धारित करने के मानक।

rktvnews

विश्व योग दिवस पर भाजपा भोजपुर के द्वारा शिविर लगाकर योग दिवस मनाया गया।

rktvnews

पूंजीपतियों के बलि के बकरे हैं मजदूर?? मजदूर दिवस पर प्रश्नचिह्न:अतुल प्रकाश

rktvnews

Leave a Comment