RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

वरिष्ठ वंश लेखक प्रतिनिधि सम्मेेलन 2023 वंश लेखन के साथ-साथ सरकारी योजनाओ को भी घर-घर पहुचाए! वंशलेखक -संस्कृत शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री को उनकी जनकल्याणकारी योजनाओ के लिये बताया ‘इतिहास पुरूष‘

जयपुर/राजस्थान 12 जुलाई। संस्कृत शिक्षा, कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने वंशलेखको का समाज में योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वंशावली लेखन भारत की महान परम्परा है, और वंशलेखक वंशलेखन के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को भी घर घर लेकर जाये जिससे कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओ के लाभ से वंचित ना रहे। उन्होने वंशलेखको को वंशावली के साथ साथ प्रदेश एवं देश का इतिहास भी लिखने पर जोर दिया। उन्होने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ के लिये उन्हे ‘इतिहास पुरूष‘ की संज्ञा दी।

डॉ. कल्ला मंगलवार को यहां हरीश चन्द्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान में वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वरिष्ठ वंश लेखक प्रतिनिधि सम्मेेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी लेखकों पर होती है अतः वंशलेखक वंश लेखन के साथ-साथ देश प्रदेश में हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं का इतिहास भी लिखे। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम, चिरंजीवी योजना समेत जनकल्याणकारी योजनाओं को असाधारण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक नये राजस्थान का निर्माण हुआ है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानू खां बुधवाली ने कहा कि प्रदेश में वंश लेखको को संरक्षण एवं संवर्धन का काम निरंतर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी जनकल्याकारी योजनाओ के माध्यम से विकास की नई गाथा लिख रहे है जिसको घर घर लेकर जाने की जिम्मेदारी वंशलेखको की है। इसके साथ ही उन्होने कहा सरकार सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी बेहतरीन काम कर रही है।

समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी श्री फारूख अफरीदी ने मुख्यमंत्री का संदेश पढकर मुख्यमंत्री के तरफ से आयोजको को समारोह के सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएं दी।वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष रामसिंह राव ने अकादमी के गठन लिये मुख्यमंत्री गहलोत को धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि यह मुख्यमंत्री की जनहितेषी सोच का ही परिणाम है कि प्रदेश में धन की कमी के चलते ईलाज के अभाव में किसी की मृत्यु नही हुई है।                                                              समारोह में वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के सदस्य भवानी सिंह जाडोत, महावीर सिंह, राहुल समेत प्रदेश भर के वंशलेखक उपस्थित रहें।

Related posts

सारण: जिलाधिकारी ने किया बाल पर्यवेक्षण गृह तथा विशिष्ट दत्तक संस्थान का निरीक्षण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मुख्य अतिथि, उप विकास आयुक्त सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी हुए शामिल।

rktvnews

झारखंड: चतरा:चुनाव की प्रक्रिया एवं आदर्श आचार संहिता के प्रभावी ढंग से अनुपालन एवं अन्य विषयों पर विचार विमर्श हेतु राजनीतिक दलों के साथ बैठक सह प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:सरहद पर तैनात जवानो के बदौलत ही हम चैन की नींद सोते है :डाॅ.अर्चना

rktvnews

भोजपुर:डायट पिरौटा में खेल समेकित शिक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर:लाचार और कमजोर लोगों को बीच रेडक्रॉस सोसायटी ने बांटा कंबल।

rktvnews

Leave a Comment