RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

उपविकास आयुक्त ने की डीएससी की बैठक।

रोहतास/बिहार 10 जुलाई।आज जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार जिला कौशल समिति (डीएससी) की बैठक डीआरडीए सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त रोहतास शेखर आनंद ने की। बैठक का उद्देश्य जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत कौशल विकास से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा करना है।
बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि बिहार कौशल विकास मिशन को जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए पत्राचार करने को कहा गया, साथ ही जिले में मौजूद सभी कौशल केंद्रों के प्रशिक्षकों का डेटाबेस बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी विभागों को अपने यहां संचालित कौशल प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों से संबंधित पोस्ट जिला कौशल समिति के व्हाट्सएप ग्रुप पर अपडेट करते रहने का निर्देश दिया गया।
जिला कौशल प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जिले में 69 केवाईपी सेंटर कार्यरत हैं तथा डोमेन स्किलिंग के 6 सेंटर अभी भी चल रहे हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी एवं एमजीएनएफ को प्रगतिशील किसानों के लिए स्टार्टअप सह एग्री मीट आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

बिहार: भीषण गर्मी में शिक्षकों को अवश्य ही छुट्टी देनी चाहिए : तेजस्वी

rktvnews

भोजपुर: HDFC बैंक द्वारा माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित,11 शिक्षको ने किया रक्तदान।

rktvnews

मध्य एशिया का नया वित्तीय केंद्र तमची एसएफआईटी ने अपना पहला व्यापार केंद्र खोला।

rktvnews

सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत प्रदत्त पेंशन को शिविरों को आयोजित कर दिए जा रहे लाभार्थियों को।

rktvnews

भोजपुर:दिनेश प्रसाद के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त एवं अपर समाहर्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment