RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

74वें वन महोत्सव पर जिलाधिकारी ने वृक्षा रोपण कर की कार्यक्रम की शुरुआत।

बक्सर/ बिहार 10 जुलाई।वन पर्यावरण एवं जलवायु विभाग, बिहार सरकार के द्वारा वन प्रक्षेत्र भोजपुर द्वारा 74 वाँ वन महोत्सव कार्यक्रम एमपी हाई स्कूल बक्सर के परिसर में सम्पन्न हुआ। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
तत्पश्चात वन विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण व जीविका द्वारा लगाये गये स्टाल का निरीक्षण जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बताया कि जिले में तय लक्ष्य के प्रति सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है एवं वहा उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण खतरे के बारे में जागरूक किया।
वृक्षारोपण कार्य में मीडिया, आमजन छात्र/छात्राओं की भूमिका भी अहम है। हम सभी को निरंतर वृक्षारोपण का कार्य करना चाहिए और वृक्षो को बचाने का अभियान भी चलाना चाहिए।
जिलाधिकारी  द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए शपथ दिलाया गया।
इस मौके पर वनों के क्षेत्र अधिकारी, प्राचार्य एम पी हाई हाई स्कूल बक्सर, वनरक्षी, स्कूल के छात्र छात्राएं एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपविकास आयुक्त ने पोषण जागरूकता रथ के साथ जिला स्तरीय पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

जिला स्तर पर वन महोत्सव-2023 का शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

बागपत:शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों के लिए मांगे सैनिक स्कूल, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के अवसर।

rktvnews

एमएसएमई का दो दिवसीय कार्यशाला 31 अगस्त से।

rktvnews

भोपाल:विश्ववाणी हिन्दी संस्थान अभियान की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment