RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

मधुवन के बरखा महोत्सव में गूंजे सूफी कलाम “छाप तिलक सब छीनी रे…

भोपाल/मधयप्रदेश 09 जुलाई।‘छाप तिलक सब छीनी रे…दमादम मस्त कलंदर…हक उसने मोहब्बत का अदा.. जैसे सूफियाना कलामों से आज की शाम गुलजार थी।
इस अवसर पर कला-संस्कृति को समर्पित संस्था अभिनव कला परिषद के वार्षिक समारोह बरखा महोत्सव का।
संस्था के हीरक जयंती वर्ष में मानस भवन में आयोजित समारोह इस बार सूफी संगीत को समर्पित किया गया था। ‘सुखन सूफियाना’ शीर्षक इस कार्यक्रम का खास आकर्षण राजधानी से बावस्ता मशहूर कव्वाल मुनव्वर मासूम तथा उनकी शिष्या पूजा गायतोंडे व अमृता चटर्जी थी। इस अवसर पर संस्कृति संचालक अदिति त्रिपाठी और मशहूर शायर अली अब्बास उम्मीद बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
सांगीतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत अमृता चटर्जी ने बारिश पर एक दादरा से की। इसके बाद सूफी गीत-गजलों का सिलसिला शुरु हुआ। अमृता चटर्जी ने इस क्रम में पहले आज हमने उसे पुकारा सुनाया। इसके बाद छाप-तिलक सब छीनी सुनाकर श्रोताओं को संग झूमने को मजबूर किया। इसी क्रम में सांसों की माला सुनाकर वाहवाह लूटी। इसी माहौल को बरकरार रखते हुए दमादम मस्त कलंदर से माहौल को झुमाया। इसके बाद बरसन लागे सावन जैसे कलाम सुनाये। इसके बाद श्रोताओं की तालियों के बीच मंच पर मुनव्वर मासूम आये। उन्होंने पहले बिस्मिल्लाह सुनाया। इसके बाद हक उसने मुहब्बत का अदा सुनाकर श्रोताओं की दाद लूटी। आरंभ में अतिथियों ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था के निदेशक सुरेश तांतेड़ और अतुल तांतेड़ ने अतिथियों और कलाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध शायर बद्र बास्ती ने किया।

Related posts

विश्व जल दिवस पर परिवर्तन संस्था द्वारा लखनऊ में गोमती नदी की सफाई और वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित।

rktvnews

खेल

rktvnews

वैशाली:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शीतलहर/पाला से बचाव हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) द्वारा आयोजित वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

रिलायंस ज्वेल्स का ड्रीम डायमंड सेल धमाका।

rktvnews

राजस्थान:ड्रग्स अपराधियों के विरूद्ध मुहिम चलाकर सख्त कार्यवाही करें : मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment