RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान के 2 वर्ष पूर्ण- प्रदेश के स्कूल एवं महाविद्यालयों में डेल्फिक क्लब खोले जाएंगे, डेल्फिक क्लब खोलने की शुरूआत जयपुरिया एवं एमजीडी स्कूल से हुई -कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए और बेहतर प्रयास होंगे -नेशनल डेल्फिक गेम्स का वर्ष 2024 में होगा आयोजन।

जयपुर/राजस्थान 09जुलाई। डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष एवं प्रमुख शासन सचिव सहकारिता, श्रेया गुहा ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में डेल्फिक क्लब की स्थापना की जाएगी। इस ओर पहला कदम बढ़ाते हुए जयपुर के जयपुरिया एवं एमजीडी स्कूल में डेल्फिक क्लब खोलने की शुरूआत आज से की गई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए डेल्फिक काउंसिल के माध्यम से ओर बेहतर प्रयास होंगे।

गुहा रविवार को डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान काउंसिल की 2 वर्ष की यात्रा ऐतिहासिक रही है। उन्होंने सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए काउंसिल द्वारा पिछले दो वर्षों की यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान का दायरा ओर बढ़ाया जाएगा।

वेबिनार के माध्यम से जुड़े इंडियन डेल्फिक काउंसिल के अध्यक्ष एन.एम. पांडे़ ने कहा कि राजस्थान के कलाकारों को एक मंच उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान की काउंसिल बधाई की पात्र है और पहला स्टेट गेम्स आयोजित कर राजस्थान ने सभी काउंसिल के लिए नई ऊर्जा एवं नई प्रेरणा देने का काम किया है। इसके लिए उन्होंने श्रेया गुहा को बधाई दी। इस अवसर पर इंटरनेशनल डेल्फिक काउंसिल के महासचिव रमेश प्रसन्ना, इंडियन नेशनल डेल्फिक काउंसिल के महासचिव अशोक सिंह, नेशनल डेल्फिक गेम्स आर्गेनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने विचार व्यक्त करते हुए श्रेया गुहा, जितेन्द्र कुमार सोनी सहित राजस्थान की टीम को साधुवाद दिया।

इस मौके पर डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान की ओर से डेल्फिक क्लब गाइडलाइन्स एवं ब्रोशर का विमोचन किया गया। जयपुरिया स्कूल की प्रिसिंपल प्रतिमा एवं एमजीडी स्कूल की प्रिसिंपल अर्चना मंकोटिया द्वारा डेल्फिक क्लब खोलने के लिए राजस्थान डेल्फिक काउंसिल के सचिव आईएएस जितेन्द्र सोनी के मध्य एमओयू हुआ। गुहा ने दोनों स्कूलों को डेल्फिक क्लब का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम में वीडियों के माध्यम से राजस्थान स्टेट डेल्फिक गेम्स को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर आईएएस निशान्त जैन, गुजरात, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के प्रतिनिधि एवं डीसीआर के सदस्य उपस्थित थे।

गौरतलब है कि डेल्फिक कौंसिल ऑफ राजस्थान कला को प्रोत्साहित व संरक्षण करने में एक प्लेटफोर्म की तरह कार्य कर रहा है जिससे न केवल विलुप्त होती कलाओं को आधार मिलेगा बल्कि नई पीढ़ी के लिए कला आधार सेतु भी बनेगा।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर भवन गढ़वा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:सनोज राम की सकुशल बरामदगी और न्यायिक जाँच की मांग को लेकर भाकपा-माले एवं आरवाइए ने बिहिया में स्टेट हाइवे 102 को जाम किया!

rktvnews

पटना:बिसरा दिए गए साहित्यकारों को प्रकाश दिया था डा सुरेंद्र प्रसाद जमुआर ने : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

दरभंगा:एमआरएम महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

किसान भाइयों और बहनों के कल्याण के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: प्रधानमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment