RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

सारण जिला अंतर्गत विद्यालय के बालक बालिकाओं का छात्र संवाद का आयोजन प्रेक्षागृह छपरा में किया गया।

सारण/छपरा 09 जुलाई।जिला पदाधिकारी सारण  अमन समीर के दिशा निर्देश के आलोक में आज दिनांक 9 जुलाई 2023 को प्रेक्षागृह छपरा में छात्र संवाद का आयोजन शिक्षा विभाग सारण के द्वारा आयोजित किया गया। सारण जिला अंतर्गत 16 प्रमुख विद्यालयों के कुल 600 बालक बालिकाओं ने छात्र संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, निजी विद्यालय के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया। छात्र संवाद में शामिल छात्र-छात्राओं ने जिज्ञासा वश शिक्षा एवं अन्य मामलों से संबंधित अनेकानेक प्रश्नों एवं समस्या का समाधान जानना चाहा। सभी प्रश्नों का उत्तर जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बारी-बारी से बहुत ही सरलता से तथ्य पर आधारित दिया गया। प्रश्नों के उत्तर से छात्र-छात्राएं पूरी तरह संतुष्ट नजर आएं। छात्र-छात्राएं इस तरह के छात्र संवाद कार्यक्रम से अत्याधिक उत्साहित एवं प्रसन्न चित्त नजर आ रहे थे। उन्होंने पहली बार इस तरह के आयोजन को छात्रों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक बताया। आगे भी इस तरह का आयोजन होता रहे इसकी इच्छा भी जताई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान सारण, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी गण तथा कर्मी गण उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध कब्जे व जमीन विवाद को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की कार्रवाई।

rktvnews

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने खादी से जुड़े श्रमिकों का पारिश्रमिक बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय ब्रेल दिवस पर राष्ट्रीय संस्थानों व समग्र क्षेत्रीय केंद्र ने ब्रेल लिपि को लेकर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ. यादव का श्री महाकाल मन्दिर के महानिर्वाणी अखाड़े के संत समाज ने स्वागत कर किया अभिनन्दन।

rktvnews

दुमका:नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)–सह–उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

सरकार ने सीजीडी क्षेत्र के सीएनजी (परिवहन) और पीएनजी (घरेलू) खंडों में सम्पीड़ित बायो-गैस के अनिवार्य मिश्रण की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment