RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ओएनडीसी में शामिल हुआ।

नई दिल्ली/09 जुलाई।वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईसी) के डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) के साथ सहयोग और ‘मेगा सेल’ प्रचार अभियान के उद्घाटन के अवसर पर सीसीआईसी ने कल नई दिल्ली के जनपथ स्थित जवाहर व्यापार भवन के शोरूम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।
वस्त्र मंत्रालय की सचिव रचना शाह ने ओएनडीसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीसीआईसी की बोर्डिंग को लॉन्च किया और वस्त्र मंत्रालय के संयुक्त सचिव और सीसीआईसी के प्रबंध निदेशक अजय गुप्ता तथा ओएनडीसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टी. कोशी, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ‘मेगा सेल’ का उद्घाटन किया।
ओएनडीसी के साथ सीसीआईसी का सहयोग बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने और ओएनडीसी नेटवर्क के अंतर्गत विभिन्न खरीदार ऐप्स पर ग्राहकों के लिए हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की उत्कृष्ट श्रृंखला को आसानी से उपलब्ध कराने की सीसीआईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कारीगरों और बुनकरों की सहायता करने और आत्मनिर्भर भारत तथा वोकल फॉर लोकल पहल के विजन में योगदान देने के लिए सीसीआईसी ने 8 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक ‘मेगा सेल’ प्रचार अभियान का आयोजन किया है। इस अभियान में भारत की पांरपरिक कला, शिल्प और शिल्पकारों को बढ़ावा देने के लिए हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। प्रत्येक उत्पाद वास्तविक, विशिष्ट एवं प्रामाणिक है और प्रामाणिकता, गुणवत्ता और पैसे के लिहाज से उपयोगी होने के आश्वासन के साथ यह मेगा सेल 23 जुलाई, 2023, तक सुबह 10 बजे से शाम 07 बजे तक (सभी दिन) जारी रहेगी।
सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईसी), वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है जो नई दिल्ली और अन्य महानगरीय शहरों में अपने शोरूम के माध्यम से उत्तम प्रामाणिक भारतीय हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों के प्रचार और खुदरा विपणन में कार्यरत है।

Related posts

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने योजनाओं की प्रगति समीक्षा करने तथा विजन 2047 और 100 दिन की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करने के लिए दो दिवसीय मंथन शिविर का आयोजन किया।

rktvnews

सचिव लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग डा0 पंकज कुमार पाण्डे ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान भीमताल में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा वाहृय सहायतित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

rktvnews

क्या बिहार में सुशासन जंगलराज में बदल रहा है ?

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत टेलीकॉम 2025 का उद्घाटन किया,भारत की निर्यात क्षमता का उल्‍लेख किया।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यान्वयन हेतु व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

रोहन गुरबक्सानी ने शेयर की प्यारी-सी याद: गोवा के बीच पर कोंकणा सेन शर्मा से ज़िंदगी और कला पर की दिल खोलकर बातें।

rktvnews

Leave a Comment