RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी गया ने मोहरा स्तिथ तपोवन गर्म जल कुंड का किया औचक निरीक्षण!दिए कई निर्देश।

गया/बिहार 08 जुलाई। आज जिला पदाधिकारी, गया डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा आज मोहरा स्थित तपोवन गर्म जल कुंड का औचक निरीक्षण किया गया।
कुंड में जमे गंदगी को देख जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी नीमचक बथानी को निर्देश दिया कि अगले 7 दिनों के अंदर कुंड की पूरी तरीके से सफाई सुनिश्चित करावे। स्थानीय मुखिया ने बताया कि यहां पर कुल 4 कुंड है, जिसमें सभी से गर्म पानी का जलधारा प्रवाहित होता है। कुंड के पहुंच पथ खराब रहने पर जिला पदाधिकारी ने पहुंच पथ को अविलंब ठीक करवाने का निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि टूटे हुए टाइल्स को भी ठीक करवाएं। पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी को रखकर पूरे परिसर का साफ करवाएं। साथ ही अगले 1 माह तक नियमित रूप से दो सफाई कर्मी को रखें तथा नियमित सफाई करवाएं। सफाई कर्मी को पर्याप्त उपकरण सामग्री तथा ब्लीचिंग पाउडर भी उपलब्ध कराते हुए छिड़काव करवाते रहें।
कुंड के आसपास पर्याप्त रोशनी के जानकारी लेने पर बताया गया कि स्ट्रीट लाइट किसी कारण से बंद है इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित संवेदक से दूरभाष के माध्यम से बात करते हुए निर्देश दिया कि 18 जुलाई के पहले बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाएं साथ ही उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कुंड पर पर्याप्त रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था रखें।
कुंड के समीप लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के जानकारी लेने पर जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रॉपर तरीके से सभी सीसीटीवी फंक्शन रहे इसे पुनः दोबारा जांच करवा ले।
टॉयलेट को कमी देखते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि गया नगर निगम या नगर परिषद बोधगया से चलंत मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कराई जाएगी ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। साथ ही यहां पर बने स्थाई शौचालय को पूरी साफ सफाई करवाने को कहा।
इसके उपरांत पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित विभिन्न बड़े-बड़े कमरा एवं कैफेटेरिया इत्यादि जो वर्तमान में संवेदक द्वारा बंद किए हुए थे। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित संवेदक को निर्देश दिया कि अति शीघ्र सभी कमरा एवं कैफेटेरिया को चालू करवाना सुनिश्चित करें। कैफेटेरिया के ठीक सामने बने भगवान बुद्ध के प्रतिमा को मेंटेनेंस करवाने का भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने स्थानीय मुखिया को निर्देश दिया कि इस पर्यटक स्थल का सौंदर्यीकरण बरकरार रहे या आप लोगों का दायित्व है आप सभी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराएं ताकि यह क्षेत्र और बेहतर विकसित रूप ले सके।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी नीमचक बथानी, अंचल अधिकारी मोहरा, रेवेन्यू ऑफिसर मोहरा, स्थानीय मुखिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

बिहार: भोजपुर: नेशनल गो चैंपियनशिप 2024-25 के लिए बिहार के चयनित खिलाड़ियों की सूची घोषित।

rktvnews

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस ने जप्त किया 2208 बोतल अंग्रेजी शराब।

rktvnews

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया,राज्यपाल ने कहा, हिमाचल भारत का भाल है।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 अक्टूबर 25

rktvnews

Leave a Comment