RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

सार्वजानिक निर्माण विभाग में बजट घोषणा समीक्षा बैठक आयोजित!धरातल पर शीघ्र लागू करें बजट घोषणाएं:प्रमुख शासन सचिव

जयपुर/राजस्थान 08 जुलाई। सार्वजानिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने विभागीय बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणाओं के अंतर्गत राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता से शामिल किया गया ताकि आम जनता को सुलभता के साथ उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य में सड़क मार्गों का विकास एवं सुदृढ़ीकरण राज्य के विकास का अहम पहलु है अतः बजट घोषणाओं को पूर्ण कर शीघ्र ही अमल में लाया जाये ताकि शीघ्र ही आमजन को लाभान्वित किया जा सके।
गालरिया आज यहां सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्यालय पर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने समस्त ज़िलों के विभागीय अधिकारीयों से बजट घोषणाओं सहित अन्य विभागीय गतिविधियों की प्रगति समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय एवं अन्य विभागों के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्यप्रणाली में गति लायें।
इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा जारी की गयी निविदाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही निविदाओं का निस्तारण कर कार्यादेश जारी कर निर्माण कार्य शुरू करावें साथ ही जहाँ अभी तक निविदाएं जारी नहीं की गयी है वहां अल्पकालीन निविदाएं आमंत्रित की जाएं। उन्होंने कहा कि सभी बाईपास निर्माण हेतु भूमि अवाप्ति की कार्यवाही समयबद्ध सम्पादित की जाये। साथ ही वन क्षेत्रों से गुजरने वाली सड़कों के लिए वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर तत्काल कार्य शुरू किया जाये।

ग्रामीण क्षेत्रों में समयबद्ध सड़क विकास को दें प्राथमिकता।

प्रमुख शासन सचिव ने विभाग द्वारा किये जा रहे सड़क विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए अधिकारीयों को निर्देशित किया कि सडकों के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विकास का कार्य प्राथमिकता से किया जाये, ताकि आम जन को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गयी बजट घोषणाओं से लाभान्वित किया जा सके एवं लंबित एवं अधूरी बजट घोषणाओं को त्वरित गति से लागू किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने समयबद्ध कार्य प्रक्रिया को पूर्ण करने पर जोर देते हुए कहा कि समस्त उत्तरदारी अधिकारी सभी निर्माण कार्यों का सामयिक निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।
बजट समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता संजीव माथुर,श्री मुकेश भाटी, सुबोध मलिक, सुनील जय सिंह, मुख्य प्रबंधक आरएसआरडीसीसी सुधीर माथुर,वित्तीय सलाहकार रमेश सांखला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुरी सिनेमा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला अभिनेता दीप श्रेष्ठ को ।

rktvnews

झारखंड:जनता के सवालों पर भाजपा ने किया सभी 264 प्रखंडों में आक्रोश प्रदर्शन।

rktvnews

नारनौल:आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नीरपुर राजकीय स्कूल की मुखिया व भौतिकी विषय के प्रवक्ता के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही की सिफारिश।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर ने बड़नगर में नवनिर्मित सीएम राईस स्कूल का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना:सितम्बर में आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का भव्य शताब्दी-समारोह,दिया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप, भारत के ही नहीं विदेशों के हिन्दी-सेवी भी लेंगे भाग।

rktvnews

कोलकाता:हिंदी विश्वविद्यालय में नव-दिवसीय ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का सफल समापन।

rktvnews

Leave a Comment