RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

8 जुलाई तक चलेगा पुस्तकालय में यूथ जोड़ो अभियान!मिट द टॉपर सेमिनार में शासन सचिव नवीन जैन और गौरव अग्रवाल विधार्थियों के सवालों से होंगे रूबरू।

हनुमानगढ़/राजस्थान 06 जुलाई । भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के विशेष अभियान पुस्तकालय में यूथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय की तरफ से जिला मुख्यालय स्थित कॉलेजों में युवाओं को पुस्तकों का महत्त्व बताया जा रहा है । इसी नई पहल के अंतर्गत युवाओं को पुस्तकालय से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय हनुमानगढ़ में पुस्तकालय से यूथ जोड़ो अभियान चलाया गया । अभियान के तहत व्यापार मंडल पीजी महाविद्यालय हनुमानगढ़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ़, बेबी हैप्पी कॉलेज एवं सरस्वती कन्या महाविद्यालय में पुस्तकालय के ब्रोशर का वितरण किया गया । शासन सचिव की तरफ से चलाए जा रहे “मिट द टॉपर” सेमिनार के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया, इस अवसर पर महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, पाठक गण और विधार्थी मौजूद रहे ।
पुस्तकालय अध्यक्ष अंकिता यादव ने बताया कि राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय हनुमानगढ़ कि और से जिले में यूथ जोड़ो अभियान 1 जुलाई से 8 जुलाई, 2023 तक चलेगा । शासन सचिव नवीन जैन एवं गौरव अग्रवाल द्वारा 8 जुलाई शाम 6:00 बजे से 7:30 बजे तक मोटिवेशन सेमिनार आयोजन किया जाएगा । टॉपिक “मिट द टॉपर” सेमिनार को हनुमानगढ़ सार्वजनिक पुस्तकालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जाएगा।

Related posts

बक्सर जिला न्यायालय में मना संविधान दिवस।

rktvnews

बक्सर: गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, इटाढ़ी में छात्र-छात्राओं का NCC में किया गया चयन।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल ने लोक भवन में गोद लिए गए 13 टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट किया वितरित।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाएं अपनी भागीदारी बढ़ाने हेतु नीतिगत मसलों पर भी रख रही अपने विचार।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:श्रीरामलला मंदिर में 30 अप्रैल को होगी मूर्तियों की स्थापना, जून में प्राण प्रतिष्ठा।

rktvnews

दरभंगा:अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण हेतु अधिगृहीत जमीन का डीएम ने किए भौतिक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment