RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:खुशियों की दास्तां :प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना से कान्हा पटेल को मिली 25 हजार की प्रोत्साहन राशि।

RKTV NEWS/उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)01 सितंबर।मानपुर के सांदीपनि हायर सेकेंडरी विद्यालय में अंकगणित में अध्ययनरत रहे प्रतिभाशाली विद्यार्थी कान्हा पटेल ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 91.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत कान्हा पटेल को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। प्रोत्साहन राशि मिलने पर कान्हा पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि लैपटॉप मिलने से उच्च शिक्षा के दौरान अध्ययन एवं ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री प्राप्त करने में भी सुविधा होगी।

कान्हा पटेल ने इस प्रोत्साहन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में चलाई जा रही ऐसी योजनाएं उनके सपनों को साकार करने में सहायक हैं। कान्हा की सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों एवं परिजनों ने भी खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने 9 जून को जिनेवा में आयोजित 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

rktvnews

पदमश्री लोक कलाकार रामचंद्र मांझी की पुण्यतिथि पर भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए 21 अभ्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी स्टडी किट।

rktvnews

पर्यावरण सुरक्षा के लिए यूथ फॉरसेवा द्वारा गोष्ठीआयोजित!जल संरक्षण में सबकी सहभागिता जरूरी:प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

भोजपुर : तीन वारंटी गये जेल।

rktvnews

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – थिंक 2024

rktvnews

Leave a Comment