RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बबूल के पेड़ पर लटका मिला टेंपो चालक का शव।

पेड़ से शव को उतरवाते थानाध्यक्ष मनीष कुमार (सफेद टोपी मे)

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 04 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के उत्तर भागङ के समीप एक बबूल के पेड़ पर ऑटो चालक का शव लटका हुआ मिला। मृतक के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बबूल के पेड़ से उतरवा कर अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सोनबरसा गाॅव निवासी दशरथ यादव के पुत्र पिंटू यादव उर्फ छोटक यादव (24 वर्ष) के रूप में की गई। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतू भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक पिंटू यादव उर्फ छोटक यादव सोनबरसा निवासी  दशरथ यादव के दो पुत्र एवं दो पुत्रियों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था और दूसरे का टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसका बड़ा भाई मानसिक रूप से असंतुलित था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।

Related posts

छह देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति के समक्ष परिचय पत्र प्रस्तुत किये।

rktvnews

झारखंड:चतरा एवं सिमरिया विधान सभा निर्वाचन 2024 का मतणगना पूर्ण, परिणाम घोषित।

rktvnews

बागपत में संस्कृति उत्सव 2023 का आयोजन: क्षेत्र के लोक कलाकारों को मिला अनोखा मंच।

rktvnews

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कल एक करोड़वां विशिष्ट दिव्यांगतापहचान-पत्र (यूडीआईडी) कार्ड प्रदान करेंगे।

rktvnews

जयपुर:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महालेखा नियंत्रक के साथ राज्य के वित्तीय प्रबंधन तंत्र के संबंध में बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:100 दिवसीय सघन टीबी अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment