RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

गढ़वा:अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।

दो अवैध चुलाई शराब भट्ठियां ध्वस्त, 100 लीटर शराब बरामद; 1100 किलोग्राम जावा-महुआ किया गया नष्ट।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)22 जुलाई।अधीक्षक उत्पाद संजीत देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 22 जुलाई 2026 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा मझिऑव थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर एवं जहर सराई में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान टीम द्वारा दो अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के क्रम में मौके से कुल 100 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार लगभग 1100 किलोग्राम जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया।

अवैध चुलाई शराब के विनिर्माण एवं भट्ठी संचालन के मामले में प्रकाश पासवान एवं अखिलेश पासवान, दोनों निवासी रामपुर, तथा विनोद सिंह, निवासी जहर सराई के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

हरियाणा उदय को लेकर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने ‘वैली ऑफ वर्ड्स’ इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल के 9वें संस्करण का शुभारंभ किया।

rktvnews

सारण:सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार।

rktvnews

रोहतास: डीएम ने अधिकारियों को छोटे किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने की दिशा में कार्य के दिए निर्देश।

rktvnews

झारखंड: चतरा:व्यय प्रेक्षक ने लेखा व्यय कोषांग के पदाधिकारियों कर्मियों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:”संतावन के बिगुल” पुस्तक में केवल गीत नहीं इतिहास की झलक है :प्रो बलराम सिंह

rktvnews

Leave a Comment