RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जिला उद्योग केंद्र, दुमका में आयातक-निर्यातक कोड (IEC) विषय पर जागरूकता सह पंजीकरण शिविर आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)22 जुलाई।राइजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) योजना के अंतर्गत उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला उद्योग केंद्र, दुमका के सभागार में बुधवार को आयातक-निर्यातक कोड (Importer-Exporter Code-IEC) विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सह पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के उद्यमियों को आयात-निर्यात से संबंधित प्रक्रियाओं, आयातक-निर्यातक कोड (IEC) के महत्व, पंजीकरण प्रक्रिया तथा वैश्विक बाजार में व्यापार की संभावनाओं से अवगत कराना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उद्योग केंद्र, दुमका के महाप्रबंधक दास कुमार एक्का ने कहा कि वर्तमान समय में स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए आयातक-निर्यातक कोड (IEC) अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उद्यमियों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपने व्यवसाय का विस्तार करने तथा आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित झारखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

शिविर में स्टेट टैक्स ऑफिसर प्रदीप कुमार मेहरा ने निर्यात से संबंधित कर प्रावधानों, जीएसटी अनुपालन एवं व्यापारिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के शाखा प्रबंधक अजीत कुमार ने बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, वित्तीय समावेशन तथा बैंकिंग सहायता के विभिन्न माध्यमों की जानकारी देते हुए उद्यमियों को डिजिटल वित्तीय सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

इज ऑफ डूइंग बिजनेस (EoDB) प्रबंधक मनोज कुमार प्रमाणिक ने आयातक-निर्यातक कोड (IEC) प्राप्त करने की ऑनलाइन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की चरणबद्ध प्रक्रिया तथा डीजीएफटी (DGFT) पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने उद्यमियों को निर्यात व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं प्रोत्साहन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उद्यमियों को आयात-निर्यात व्यवसाय की संभावनाओं, आवश्यक औपचारिकताओं एवं सरकारी सहायता तंत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें निर्यात व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न उद्यमियों एवं इच्छुक व्यवसायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाया।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 से 26 अगस्त तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारम्भ।

rktvnews

बक्सर:भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण।

rktvnews

जिलाधिकारी ने अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:25जून संविधान हत्या दिवस मनाना नकारात्मक सोच का परिचायक; प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

डॉक्यूमेंट्री फिल्म “माई मर्करी” का प्रीमियर मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 हुआ, जो मर्करी द्वीप में संरक्षण की गतिविधियों पर आधारित है।

rktvnews

Leave a Comment