RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समस्याओं का प्रभावी निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए : जिलाधिकारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जुलाई। सोमवार एईज ऑफ लिविंग के तहत भोजपुर जिला मुख्यालय में सोमवार को जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 64 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं।सभी आवेदनों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्यायोचित राहत एवं आवश्यक सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके। इन्होंने निर्देशित किया कि जन शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी मामलों की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनता दरबार इसी दिशा में एक प्रभावी पहल है।

Related posts

हिंदू राष्ट्र-पथ वाया प्रयाग-कुंभ : इस महामारी का ईलाज क्या है?

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया मे मोक्षदायिनी गंगा बनी भस्मासुर।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने प्रखण्ड क्षेत्र निरीक्षन के क्रम में गुरूद्वारा पहुंच प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी!श्री गुरू नानक देव जी के 554वां पावन प्रकाश पर्व उत्सव पर प्रकाश डाला।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने सौंपी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची।

rktvnews

राष्ट्रपति ने खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment