
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जून।भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड अंतर्गत भकुरा पंचायत के बसंतपुर गांव में शनिवार, 27 जून 2026 को जियर स्वामी जी महाराज के तत्वावधान में भव्य जलभरी यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु कलश लेकर शामिल हुए और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
पारंपरिक रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली इस ऐतिहासिक जलभरी यात्रा में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं के जयघोष, भजन-कीर्तन और श्रद्धा से सराबोर माहौल ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
आयोजकों के अनुसार, यह जलभरी यात्रा वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने आयोजन को और भी भव्य एवं ऐतिहासिक बना दिया।
