RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा:प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)25 जून।उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर आगामी मुहर्रम त्योहार को देखते हुए जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग एवं प्रतापपुर थाना की संयुक्त टीम ने प्रतापपुर थाना के गारा गांव में छापामारी कर अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गारा गांव में जंगल में बने एक घर में छापेमारी की गई। जांच में खुलासा हुआ कि वहां स्पिरिट में कैरेमल और एसेंस मिलाकर नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही थी। नामी ब्रांड की बोतलों में नकली शराब भरकर उस पर नकली लेबल एवं होलोग्राम लगाकर बोतलों की पैकिंग की जा रहीं थी। तैयार शराब को सीमावर्ती बिहार राज्य के बाजार में खपाने की तैयारी थी।
छापेमारी के दौरान छापामारी दल ने 526 बोतल (करीब 259.500 लीटर) बोतलबंद विदेशी शराब, पंचिंग मशीन, रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, इंपीरियल ब्लू, सिग्नेचर प्रीमियर और रॉयल चैलेंज व्हिस्की के ढक्कन, लेबल, 40 लीटर स्पिरिट, एडहैसिव लेबल, बड़ी संख्या में खाली बोतल और एक मोटर साइकिल बरामद किया गया। उक्त कार्रवाई में घटनास्थल से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध नियमसंगत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में अधीक्षक उत्पाद प्रेम प्रकाश उरांव ने बताया कि सभी संलिप्त आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त महोदय के निर्देश पर मुहर्रम त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में अवर निरीक्षक आशीष कुमार पांडेय, अभिषेक आनंद, उत्पाद आरक्षी दल, गृहरक्षक बल, महिला गृहरक्षक एवं प्रतापपुर थाना की टीम सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

Related posts

संगीत विश्वविद्यालय में गूंजी देशप्रेम की धुन; ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर मंचित हुआ नाटक “माटी मोर रंग के”

rktvnews

जामिया मिल्लिया इस्लामिया भारत की सर्वोच्च रैंक वाला केंद्रीय विश्वविद्यालय बना, और समस्त भारतीय संस्थानों में तीसरे स्थान पर रहा; THE वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 401–500 बैंड में पहुँचा।

rktvnews

भारत में कामकाज की स्थिति 2026: भारत का युवा कार्यबल बढ़ रहा है और पहले से ज़्यादा शिक्षा हासिल कर रहा है।

rktvnews

भोजपुर:सर्किट हाउस के आसपास के क्षेत्र में 30 अक्टूबर को 5 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

रोहतास:डीएम की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्केल ऑफ फाइनेंस (वियतनाम) के निर्धारण हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:तिरहुत प्रमंडल के नवपदस्थापित आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने संभाला पदभार।

rktvnews

Leave a Comment