RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:नशा छोड़ें, परिवार जोड़ें”: नगर निगम गिरिडीह की जागरूकता रैली में महापौर व नगर आयुक्त ने किया आह्वान।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )24 जून। निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत आज नगर निगम, गिरिडीह द्वारा एक व्यापक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में महापौर, प्रमिला मेहरा, नगर आयुक्त, विजय सिंह बीरूआ सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होकर गुजरी, जहां लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को इस सामाजिक बुराई से बचाने का आह्वान किया। अभियान का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है।

इस अवसर पर महापौर, प्रमिला मेहरा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक इस अभियान को अपना व्यक्तिगत दायित्व समझकर आगे आए। उन्होंने महिलाओं, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
वहीं नगर आयुक्त, विजय सिंह बीरूआ ने अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। इससे आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम जन-जागरूकता के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है कि नशे से दूरी ही स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कुंजी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
नगर निगम द्वारा संचालित यह जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से ही नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

किसी भी क्षेत्र को जीतने का सबसे अच्छा तरीका है उसकी संस्कृति पर कब्ज़ा कर लिया जाए, उसकी भाषा को नष्ट कर दिया जाए : उपराष्ट्रपति

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल पेंशन योजना को जारी रखने और प्रचार एवं विकासात्मक गतिविधियों तथा अंतर-निधि के लिए वित्तीय सहायता को 2030-31 तक बढ़ाने को स्‍वीकृति दी।

rktvnews

चतरा:NFSA एवं JSFSS के तहत शत-प्रतिशत उठाव का निर्देश — गोदामों की मरम्मति शीघ्र पूरी करने का आदेश।

rktvnews

भोजपुर:श्रेया पांडेय की गायन शैली में बनारस की सुगंध।

rktvnews

राजस्थान:ब्रेसिका सम्मेलन में कृषि मंत्री ने सरसों उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर।

rktvnews

Leave a Comment