RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में “सेंटर फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी (CEVT)” का उद्घाटन, उपायुक्त ने छात्रों के नवाचारों की सराहना की।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)23 जून।दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल के तहत “सेंटर फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी (CEVT)” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर अत्याधुनिक ईवी केंद्र का उद्घाटन किया तथा छात्रों द्वारा तैयार विभिन्न परियोजनाओं एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
छात्रों द्वारा प्रस्तुत नवीन एवं उपयोगी परियोजनाओं को देखकर उपायुक्त ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में सेंटर फॉर ईवी व्हीकल्स की शुरुआत विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स और नवाचारों के साथ हुई है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि दुमका जैसे क्षेत्र से ऐसे नवाचार सामने आ रहे हैं जो “मेड इन झारखंड” और “मेड इन दुमका” की अवधारणा को नई पहचान देंगे।
प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा विकसित ‘टोटो एम्बुलेंस’ एवं ‘तालाब सफाई हेतु इलेक्ट्रिक प्रणाली’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इन परियोजनाओं की उपयोगिता को देखते हुए उपायुक्त ने कहा कि आगामी श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजनों की सुविधा के लिए इन तकनीकों एवं वाहनों के उपयोग की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन छात्रों के इन नवाचारों को आगे बढ़ाने तथा इनके बड़े स्तर पर उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं जनहितकारी सुविधाओं का विस्तार हो सके।
कॉलेज प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह ईवी केंद्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के सत्र 2022-26 एवं 2021-25 बैच के अंतिम वर्ष के छात्रों के संयुक्त प्रयास से विकसित किया गया है। संस्थान की प्राचार्या ने बताया कि छात्रों के ईवी प्रोजेक्ट्स को भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट (BES) 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान एवं सराहना प्राप्त हो चुकी है।
उपायुक्त ने कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्या एवं सभी छात्र-छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह केंद्र क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहन अनुसंधान एवं तकनीकी विकास का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

Related posts

22 मार्च जल दिवस के अवसर पर लखनऊ में परिवर्तन संस्था द्वारा गोमती नदी सफाई अभियान का होगा आयोजन।

rktvnews

आयुक्त के आवासीय परिसर में आयुक्त के सचिव ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

शेमारू जोश पर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘झमकुड़ी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 14 नवंबर, शाम 7 बजे!

rktvnews

ख‌ट्टा राष्ट्रवाद

rktvnews

मेजर जनरल इग्नाटियस डेलोस फ्लोरा ने सैन्य नर्सिंग सेवा की अतिरिक्त महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिलाएं सम्मानित!कृषि कार्य में महिलाओं की भागीदारी 65 प्रतिशत:कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी के द्विवेदी

rktvnews

Leave a Comment