RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वियतनाम के न्याय मंत्री के बीच द्विपक्षीय बैठक का आयोजन

नई दिल्ली/03 जुलाई।केन्‍द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और वियतनाम के न्यायमंत्री ले थान लॉन्ग के बीच एक द्विपक्षीय बैठक सौहार्दपूर्ण और मित्रतापूर्ण माहौल में कल (2 जुलाई, 2023) नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों पक्षों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया, जिसमें संबंधित मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारी शामिल थे।
विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने दोनों देशों के बीच पिछले 50 से भी अधिक वर्षों के दौरान विकसित हुए घनिष्‍ठ मैत्रीपूर्ण संबंधों का स्‍मरण किया। उन्होंने भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का मुख्‍य भागीदार होने के कारण वियतनाम की प्रशंसा की।
दोनों पक्षों ने इस अवसर का उपयोग विधि और न्याय के विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग के उपायों के बारे विचार-विमर्श करने के लिए किया। इससे द्विपक्षीय संबंध एक व्‍यापक रणनीतिक भागीदार होने की स्थिति के अनुरूप नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। यह बैठक विधि और न्याय के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की संभावनाओं के प्रयासों की दिशा में लाभदायक सिद्ध हुई है।
दोनों पक्ष समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने सहित विधि और न्याय के क्षेत्र में सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा को आगे बढ़ाने के बारे में आधिकारिक स्तर पर विचार-विमर्श करने के लिए भी सहमत हुए हैं।

Related posts

बढ़ते जल स्तर से वैशाली प्रशासन अलर्ट।

rktvnews

भोजपुर:एक ही परिवार के तीन असाधारण प्रतिभा को भोजपुरिया जन मोर्चा ने किया सम्मानित!मेरे लिए गौरव का क्षण:भरत सिंह सहयोगी

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी ने साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

सारण:छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अविलंब दर्ज करवाएं: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

भारत के 82% हाइपरटेंशन रोगियों का मानना है कि उनका हाई बीपी तनाव की वजह से है, डाइट के कारण नहीं: नया अध्ययन

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment