RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दुष्कर्म के दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल कर कड़ी सजा मिले: राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून।सहार थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 जून को नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का एक शिष्टमंडल पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचा और घटना की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने सहार थाना प्रभारी के कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि वे आम लोगों की शिकायतों पर उचित ध्यान नहीं देते हैं। लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने बताया कि एसपी मिस्टर राज से दूरभाष पर बात कर घटना की जानकारी दी तथा त्वरित कार्रवाई की मांग की।
राजेश्वर पासवान ने मामले की न्यायिक जांच कराने, सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।शिष्टमंडल में प्रदेश सचिव सह पासवान संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र आजाद, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, लेबर सेल जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी संजू पासवान, सहार प्रखंड अध्यक्ष अमोद कुमार अमर, पवन पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:मो.रफी की 45 वीं पुण्यतिथि पर उन्हीं के गीतों से सजाई महफ़िल।

rktvnews

भोजपुर:काठमांडू में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में डाक कर्मियों ने गाड़ा जीत का झंडा,हासिल किया स्वर्ण पदक!डाक अधीक्षक ने किया सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 जून 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 मई 24

rktvnews

भोजपुर:राशन कार्ड से गरीब लोगों का नाम नहीं कटना चाहिए : राजेश्वर पासवान

rktvnews

भोजपुर:आरा में जिला अधिवक्ता संघ भवन में केन्द्रीयकृत वातानुकूलित सुविधा का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment