RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 44 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट प्रावधान।

जयपुर/ राजस्थान 02 जुलाई। राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों की यात्रा कराने के लिए संकल्पित है। प्रदेश के वृद्धजनों में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना को लेकर अपार उत्साह है। इनकी भावनाओं के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2023-24 में 40 हजार वृद्धजनों को यात्रा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस लक्ष्य की क्रियान्विति में 44 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। योजना अन्तर्गत पहले 46 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। अब यात्रियों की संख्या बढ़ने से 44 करोड़ रुपए और दिए गए है। इस स्वीकृति से यात्रियों को हवाई और रेल के जरिए विभिन्न तीर्थ स्थलों पर यात्रा कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अगस्त, 2013 में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की शुरूआत की गई थी। उस समय 41 हजार यात्रियों को विभिन्न स्थलों पर भेजकर दर्शन कराए गए। अब तक 1.17 लाख से अधिक यात्रियों को दर्शन कराया जा चुका है। इस वर्ष 14 जून को जयपुर और कोटा से रामेश्वरम-मदुरई के लिए यात्रियों की ट्रेन को रवाना किया गया था। यात्रा का सम्पूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त की संवेदनशील पहल से बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ,मौके पर ही उपलब्ध कराया गया स्वेटर।

rktvnews

भोजपुर: शिक्षक सह प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

rktvnews

पटना:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा की गयी।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने शहीद को अर्पित की श्रद्धांजलि,पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक,शहीद के पुत्र को गोद में ले हुई भावुक।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि।

rktvnews

बिहार दिवस समारोह: अमेरिका में भारतीय वाणिज्य दूतावास की सक्रिय भागीदारी के साथ भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment