RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:ईएमआरएस चारू को आदर्श आवासीय विद्यालय के रूप में विकसित करने पर जोर।

उपायुक्त की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न।

शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र कल्याण एवं आधारभूत सुविधाओं की हुई समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)15 जून।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), चारू, कान्हाचट्टी की विद्यालय प्रबंधन समिति (EMC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, छात्रावास प्रबंधन, आधारभूत संरचना विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा छात्र कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में संचालित नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। आवश्यकता पड़ने पर डीएमएफटी अथवा निजी चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी, ताकि विद्यार्थियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
बैठक में विद्यालय परिसर के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपायुक्त ने बाउंड्री वॉल निर्माण संबंधी प्रतिवेदन उपलब्ध कराने, भवन अनुरक्षण रिपोर्ट एनईएसटीएस को भेजने तथा विद्युत कनेक्शन से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वैकल्पिक सुरक्षा उपाय के रूप में रेत एवं पानी की व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया।
शैक्षणिक संसाधनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विद्यालय पुस्तकालय हेतु आवश्यक पुस्तकों की सूची तैयार करने तथा कंप्यूटर क्रय के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
वहीं शिक्षण कार्य की निरंतरता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अतिथि शिक्षकों के कार्यकाल विस्तार हेतु वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में विद्यालय की अन्य आवश्यकताओं के लिए माननीय सांसद को प्रस्ताव भेजने, आउटसोर्सिंग कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्य निष्पादन की नियमित समीक्षा करने तथा विद्यालय प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि ईएमआरएस चारू जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, शैक्षणिक वातावरण एवं छात्र कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने हेतु सामूहिक प्रयास एवं समन्वित कार्ययोजना पर सहमति व्यक्त की।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (लोक निर्माण विभाग), विद्यालय प्राचार्य, अभिभावक प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 29 मई 24

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश को विद्युत ऊर्जा में सरप्लस स्टेट बनाने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्पित : ऊर्जा राज्यमंत्री

rktvnews

भारत के इस्पात क्षेत्र में निम्न कार्बन आधारित बदलाव के संबंध में विचार-विमर्श हेतु इस्पात पर राष्ट्रीय लीडआईटी कार्यशाला आयोजित की गई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जीवन में प्रगति के लिये शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण : राज्यपाल

rktvnews

गर्मी को कैमरे पर ले आया कंसाई नेरोलैक पेंट्स।

rktvnews

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमांत क्षेत्र जोशीमठ ढाक से BRO द्वारा ₹670 करोड़ की लागत से निर्मित 35 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment