RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

उपायुक्त ने डीसीपीयू यूनिट के रिक्त पदों पर जल्द बहाली कराने का दिया निर्देश।
सरकारी संस्थाओं और एनजीओ के कार्यों की हुई बिंदुवार समीक्षा।
स्पॉनसरशिप एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए उपायुक्त।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)15 जून।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला बाल संरक्षण इकाई को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यूनिट में शेष सभी रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि कार्यों में तेजी आ सके।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में सक्रिय सरकारी संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा किए जा रहे कार्यों का बिंदुवार विवरण लिया। साथ ही उन्होंने स्पॉनसरशिप योजना और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। आगे उपायुक्त ने डीसीपीयू यूनिट की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसमें तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले में ट्रांसजेंडर्स (किन्नरों) को मिलने वाली पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं की वर्तमान स्थिति की विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाज के इस वंचित वर्ग को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा एडीएसएस सरिता भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, बाल संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:पंचतत्व में विलीन हुए मजदूरों के हिमायती गोपाल प्रसाद।

rktvnews

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के बैनर तले क्रांति दिवस पर जिला अंचल कार्यालय में कार्यक्रम।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा आम चुनाव- 2023 ,शुक्रवार 1 हजार 863 वोटर्स ने उठाया होम वोटिंग सुविधा का लाभ – चार दिनों में 6 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने किया घर से मतदान

rktvnews

झारखंड:कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने किया बुंडु स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास का औचक निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर चतरा में साइकिल रैली एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन।

rktvnews

जयपुर:संभागीय आयुक्त ने ली विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment