RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:दिनदहाड़े पत्रकार की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर; शीघ्र खुलासे की मांग।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने समेत पत्रकारों ने की निंदा।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)10 जून। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन स्थित नारायण कॉलोनी में पिछले सोमवार की शाम एक पत्रकार की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना दिनांक 8-6-2026 की शाम करीब 4:38 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पत्रकार कमलेश कुमार पांडेय अपनी काला रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन नंबर UP80F/N0206) मोटरसाइकिल को आवास के सामने खड़ी कर घर में बैठे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और मास्टर चाबी की मदद से बाइक का हैंडल लॉक खोल लिया। इसके बाद उसने बाइक स्टार्ट की और लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित पत्रकार ने नगर थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें एक युवक बाइक के पास पहुंचकर लॉक खोलते, इधर-उधर नजर दौड़ाते और फिर बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। इधर, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और महासचिव अरुण प्रसाद ने इस घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और बाइक बरामद करने की मांग की है। वहीं भोजपुर दृष्टि चैनल के पत्रकार विजय कुमार सिंह समेत कई पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन और पुलिस लाइन के समीप स्थित इलाके में इस तरह की चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उधर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मन्नतु पद्मनाभन को उनकी जयंती पर याद किया।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नेताओं ने गुरुद्वारा सिंह सभा में वीर बालकों को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन।

rktvnews

देवघर : वृक्षारोपण अभियान के तहत देवीपुर प्रखंड में उपविकास आयुक्त ने किया वृक्षारोपण

rktvnews

भारत और सिंगापुर जीवन पर्यंत शिक्षण, भविष्य के लिए कार्यबल के निर्माण, ज्ञान और कौशल विकास को रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ बनाने के लिए अवसर मुहैया कराने पर सहमत।

rktvnews

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना! प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की।

rktvnews

Leave a Comment