RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अति आवश्यक :अध्यक्ष अंजलि सिन्हा

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जून।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला शक्ति के द्वारा विश्व पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत भगवान चित्रगुप्त के नाम पर कमला नेहरू विद्यालय पाटलिपुत्र में हरियाली को बढाने के लिए पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला शक्ति की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अंजलि सिन्हा ने किया। पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से पूरा विश्व का पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।जिसके कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ते जा रहा है, कहीं बाढ़ कहीं सुखाड़ कहीं सुनामी कहीं अतिवृष्टि,कहीं अकाल देखने को मिल रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण सबसे आसान और बढ़िया काम है। सबसे अनुरोध है कि प्रतिवर्ष पौधारोपण अवश्य करें।
प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने बताया की अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए पौधारोपण आवश्यक है।ऐसी मान्यता है कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होते हैं।वृक्ष से ही प्राणवायु आक्सीजन,फल फूल लकड़ी, औषधि प्राप्त होता है। कार्बन डाइऑक्साइड जैसे विषैला पदार्थ का अवशोषण कर शुद्ध आक्सीजन देते हैं। जलवायु परिवर्तन के साथ साथ पशु पक्षियों का प्रमुख आधार है।
इस कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ,महिला शक्ति की राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर आरती सुमन चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रिचा वर्मा ,सविता शरन ,जयश्री मलिक, पूनम सिन्हा ,सुनीता प्रकाश ज्योति सिन्हा अंजिता सिन्हा स्मिता जितेंद्र नाथ सिन्हा विकास शरण सुधीर सिन्हा नवीन प्रकाश सिन्हा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा शामिल हुए।

Related posts

बागपत:श्रावण के चौथे सोमवार पर शिव भक्तों की उमड़ी आस्था, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा का लिया जायजा।

rktvnews

दलित बिंदो पर अत्याचार के समर्थन में बिंद विकास एवं सामाजिक सेवा संस्थान का धरना।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने IIT, रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को वर्चुअल किया संबोधित।

rktvnews

विद्यार्थी अपनी सोच और कार्यों से देश-दुनिया की समस्याओं का समाधान खोजें – राष्ट्रपति

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दरभंगा:प्रस्तावित मतगणना केन्द्र का जिला निर्वाचन पदाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment