RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में लगाया लीची का फलदार पौधा।

आने वाली पीढ़ी को बेतहर पर्यावरण देना हम सभी की जवाबदेही और जिम्मेवारीः उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया

हम सभी को पेड़-पौधों और प्रकृति के अहमियत और जरूरत को समझने की आवश्यकता हैः- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)05 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने समाहरणालय परिसर के प्रांगण में लीची का फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। साथ ही मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री रवि कुमार व जिला स्तर के अधिकारियों ने फलदार पौधा लगाया।
इसके अलावे मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर जिलावासियों से अपील किया कि आज के दिन अपने-अपने घरों में एक पेड़ अवश्य लगाए। वर्तमान में हम सबों को मिलकर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लेने की आवश्यकता है। विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी। इसे सही मायनों में तभी बल मिलेगा जब हम सभी अपने पर्यावरण के संरक्षण के लिए सामुहिक प्रयास करेंगे। वर्तमान में हमें धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है, ताकि जलवायु परिवर्तन को रोका जा सके। आज हम सभी को चाहिए की आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण दें। इसके लिए पौधरोपण व पेड़ों को बचाना आवश्यक है। यह तभी संभव होगा, जब लोग जागरूक होंगे। सबकी सहभागिता से ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है। छोटे-छोटे प्रयास करने से भी बदलाव आयेगा। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने घर के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करते हुए पेड़-पौधे लगाकर वातावरण को हरा-भरा रखे।
इस दौरान मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी ने फलदार पौधा समाहरणालय परिसर में लगाया। वही मौके पर उपरोक्त के अलावे समाहरणालय परिसर के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन और आरती से दस दिवसीय रामलीला का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

देहरादून:अटल स्मृति व्याख्यान माला-2025 कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर:कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को ले जदयू महानगर की बैठक संपन्न।

rktvnews

ऐसे प्रकट हुये भगवान शिव “शिव लिंग के” रूप में

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने गया जिला को दी 1437 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 1714 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 सितंबर 25

rktvnews

Leave a Comment