RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)04 जून।जनगणना-2027 के अंतर्गत निर्धारित मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यक्रम के तहत अधिसूचित प्रगणक एवं सुपरवाइजर द्वारा उपायुक्त आवास पहुंचकर स्वगणना (Self Enumeration) आईडी की सहायता से जनगणना संबंधी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस दौरान जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन से जनगणना कार्य के लिए आवश्यक विवरणों का संकलन किया गया तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आंकड़ों का सत्यापन किया गया। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही नागरिकों से अनुरोध किया कि वे जनगणना कार्य के दौरान सही, पूर्ण एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना के आंकड़े सटीक एवं विश्वसनीय हो सकें। जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related posts

भोजपुर:मंदिर नवनिर्माण व प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली कलश शोभा यात्रा।

rktvnews

ओबीसी और अन्य के लिए युवा अचीवर्स योजना (श्रेयस) के तहत उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरु तेगबहादुर साहिब के बलिदान दिवस पर गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

रायपुर : ‘द लिल लोकल’ एक्जीबिशन में छाए रहे धमतरी जिले के पारंपरिक और संस्कृति पर आधारित स्टाल।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

rktvnews

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया मंडल कारा दरभंगा का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment