RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की पहचान बन गई है भाजपा सरकार की- क्यामुद्दीन अंसारी

आरा के धनुपरा में गरीबों के घरों पर चला भाजपा सरकार का बुलडोजर।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)3 जून।भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि आरा के धनुपरा बाधार में 10 घर के गरीबों पर भाजपा सरकार का बुलडोजर चला।पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित परिवारों से कहा कि आज गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की पहचान बन चुकी है भाजपा सरकार.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि पुरे आरा शहर में गरीबों के घरों को उजाड़ने पर आमादा है भोजपुर प्रशासन.एक पखवारे में घरहरा, अम्बेडकर कालोनी, पकड़ी,शितलटोला मुसहरी, और कल धनुपरा में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला कर उनके घरों को ढाह दिया गया.भाकपा माले नेता ने कहा कि इस बुलडोजर राज के खिलाफ भाकपा माले अभियान चला रहा है इसके तहत 12 जून 2026 को आरा अंचल कार्यालय के समक्ष धरना/प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने जिन गरीबों के घरों पर भाजपा सरकार ने बुलडोजर चलवाया है उन घरों के पीड़ित परिवारों से आहृवान किया है कि वे 12 जून 2026को अंचल कार्यालय पर पहुंचे.जहां उजाडे गये गरीबों को पुनः बसाने का सवाल प्रमुखता से उठाया जायेगा।

Related posts

गढ़वा मंडल कारा में देर रात औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:महिंद्रा बोलेरो से भारी मात्रा मे अवैध विदेशी शराब बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: सीनियर सिटीजन वैलफेयर एवं रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने शब-ए-बरात के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

संवाद कार्यक्रमों के जरिए जमीनी स्तर तक सफलता से पहुंच रही योजनाएं – अध्यक्ष, स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र

rktvnews

डब्‍ल्‍यूएएम!: भारत में मंगा और एनीमे में बढ़ोतरी

rktvnews

Leave a Comment