RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की महिला लाभुकों का 6 दिवसीय किराना दुकान प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)03 जून।महिलाओं को सम्मानजनक एवं स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में आयोजित छह दिवसीय आवासीय किराना दुकान प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान (PJAA) से जुड़ी 15 महिला लाभुकों ने सहभागिता कर व्यवसाय प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य लाभुकों को किराना व्यवसाय की स्थापना, संचालन, वित्तीय प्रबंधन, ग्राहक व्यवहार, स्टॉक प्रबंधन तथा उद्यमिता विकास से संबंधित आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने छोटे व्यवसाय को स्वरोजगार के प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाने में विशेष रुचि दिखाई तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सकारात्मक उत्साह प्रदर्शित किया।
उल्लेखनीय है कि फूलो झानो आशीर्वाद अभियान झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से हाड़ीया एवं दारू बिक्री से जुड़ी महिलाओं को वैकल्पिक, सुरक्षित एवं सम्मानजनक आजीविका के अवसरों से जोड़ा जा रहा है। यह अभियान कौशल विकास, वित्तीय समावेशन एवं आजीविका विविधीकरण के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला स्तरीय टीम द्वारा प्रतिभागियों से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं, संभावनाओं एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान व्यवसाय स्थापना के लिए ऋण सुविधा, विभिन्न सरकारी योजनाओं से अभिसरण, विपणन सहायता तथा आजीविका को अधिक सुरक्षित एवं टिकाऊ बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव जायसवाल, जिला प्रबंधक (SMIB) एवं PJAA नोडल पप्पू कुमार तथा द नज इंस्टीट्यूट के प्रोफेशनल्स श्री शुभम एवं सुश्री प्रीति उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर जिला टीम ने लाभुकों को आश्वस्त किया कि व्यवसाय स्थापना एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए JSLPS एवं सहयोगी संस्थाओं की ओर से निरंतर मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हुए अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकें।

Related posts

धर्मों पर राजनीति करने के बजाए उनकी कड़ी बने ‘सफेद रंग’,तब ही मिलेगी भारत माता और उनके वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि।

rktvnews

सराहनीय!पुलिस की तत्परता से युवकों की बची जान, ज़ख्मियों के परिजनों को शाहपुर बुलाया।

rktvnews

चतरा में 27 फरवरी की मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क।

rktvnews

भोजपुर: भिखारी ठाकुर लोकोत्सव के दूसरे दिन पारंपरिक धोबिया नाच व भोजपुरी की वर्तमान दशा पर हुई चर्चा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जेसी मिल श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध।

rktvnews

Leave a Comment